WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Adityapur : निखिल हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, देखें – Video

SHARE:

 अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे परिजनों और स्थानीय लोगों पर लात-घूंसे चलाने का भी आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना अंतर्गत कल्पना पुरी निवासी निखिल कुमार की पीट-पीटकर हत्या के मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार शाम को को परिजनों और स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर मुख्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हत्याकांड में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि सड़क जाम कर विरोध जता रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों के साथ लात-घूंसे से मारपीट कर सड़क खाली कराने का भी आरोप पुलिस पर लगा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

 

घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सवाल यह है कि जब लोग एक युवक की हत्या के विरोध में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग की नौबत क्यों आई? क्या प्रदर्शनकारियों को समझाने और बातचीत के जरिए सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास किया गया था?

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम का दूसरा पक्ष भी सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर हमला किए जाने की बात कही जा रही है। इसी के बाद पुलिस ने बचाव में लाठीचार्ज किया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन निखिल की हत्या के बाद न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजनों के प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर