Breaking News
Jamshedpur : आउटर सर्कल रोड पर शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का विरोध, स्वामी अयप्पा मंदिर कमेटी ने डीसी से लगाई गुहार Jamshedpur : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चुनाव में सिविल सर्जन का दखल! ‘कृपाप्राप्त’ एमपीडब्ल्यू के समर्थन में स्वास्थ्य सेवा छोड़ प्रचार में जुटे ‘मैनेजर’, देखें – Video Adityapur : निखिल हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, देखें – Video Jamshedpur : गोवा से केरल और झारखंड तक के जायकों का संगम बनेगा टेल्को का कार्तिक मेला Jamshedpur : बेसरा जानलेवा हमला प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच जरूरी : कुलबिंदर Jamshedpur : गोलमुरी में 20 नवंबर को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य निशान यात्रा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आउटर सर्कल रोड पर शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का विरोध, स्वामी अयप्पा मंदिर कमेटी ने डीसी से लगाई गुहार

SHARE:

मंदिर से महज 10 फीट की दूरी पर प्रस्तावित है विदेशी शराब की दुकान

स्कूलों, धार्मिक स्थलों और घनी आबादी का हवाला देकर तत्काल रोक लगाने की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जमशेदपुर में बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती के निवासियों और गुरुद्वारा कमेटी के बाद अब बिष्टुपुर धर्म सास्था स्वामी अयप्पा मंदिर कमेटी ने आउटर सर्कल रोड पर प्रस्तावित विदेशी शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। कमेटी ने इस संबंध में उपायुक्त को अनुरोध पत्र सौंपकर दुकान खोलने के प्रस्ताव पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

अनुरोध पत्र की प्रतिलिपि वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, आबकारी विभाग और बिष्टुपुर थाना प्रभारी को भी भेजी गई है।

कमेटी ने उपायुक्त को अवगत कराया है कि स्वामी अयप्पा मंदिर से महज 10 फीट की दूरी पर मकान संख्या 74ए, रोड नंबर-4, गुरुद्वारा बस्ती, बिष्टुपुर आउटर सर्कल रोड पर विदेशी शराब की दुकान खोलने का प्रस्ताव है। कमेटी के अनुसार, प्रस्तावित स्थल के आसपास सेंट मेरी हिंदी हाई स्कूल, सेंट मेरी इंग्लिश स्कूल तथा रामकृष्ण मिशन के हिंदी और अंग्रेजी विद्यालय स्थित हैं। इसके अलावा क्षेत्र में एक गुरुद्वारा, कई मंदिर और घनी आबादी भी है।

कमेटी का कहना है कि ऐसे स्थान पर शराब की दुकान खुलने से धार्मिक स्थलों की पवित्रता प्रभावित होगी और स्कूली बच्चों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। प्रस्तावित दुकान की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय निवासी और मंदिर के श्रद्धालु चिंतित एवं व्यथित हैं।

अनुरोध पत्र में आशंका जताई गई है कि शराब दुकान संचालित होने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ सकता है, जिससे अप्रिय घटनाओं की संभावना रहेगी। इससे स्थानीय निवासियों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। कमेटी ने यह भी कहा है कि ऐसी स्थिति में मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही मुख्य सड़क पर यातायात संबंधी परेशानियां बढ़ने की आशंका भी जताई गई है। मंदिर कमेटी ने प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रस्तावित विदेशी शराब दुकान खोलने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर