Breaking News
Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, लंबे समय से थीं बीमार, पढ़ें बेटे का भावुक संदेश Guru Nanak Jayanti – 2026 : गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर हर घर में हो दीपमाला, हर आंगन में लगे पौधा- हरविंदर सिंह जमशेदपुरी की अपील को फतेह लाइव ने बनाया देशव्यापी जनमुहिम Jamshedpur : नानक पेड़ की 31वीं वर्षगांठ पर नई कमिटी गठित, तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन Baba Ramdev Jamshedpur Visit : बाबा रामदेव से मिले भाजपा युवा नेता सतबीर सिंह ‘सोमू’, पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Jamshedpur : गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधानगी किसी की नहीं, गुरुपर्व के बाद सीजीपीसी देखेगी मामला Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याएं उठीं, NS ग्रेड का मुद्दा भी प्रमुखता से आया
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याएं उठीं, NS ग्रेड का मुद्दा भी प्रमुखता से आया

SHARE:

हाउसिंग, कैंटीन, क्वार्टर आवंटन और मेडिकल सुविधाओं पर चर्चा, प्रबंधन के समक्ष समस्याएं उठाने का भरोसा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग शनिवार को बारा स्थित यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, विशेषकर एनएस ग्रेड के कर्मचारियों की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

बैठक का संचालन महामंत्री त्रिदेव सिंह ने किया। इस दौरान हाउसिंग, कैंटीन, क्वार्टर आवंटन एवं मेडिकल सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सदस्यों ने प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों को इन व्यवस्थाओं के कारण हो रही परेशानियों और उनके समाधान की जरूरत पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी सुविधाओं से जुड़े विषय यूनियन की प्राथमिकता हैं। सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लिया गया है। यूनियन प्रबंधन के समक्ष इन समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखेगी और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि यूनियन का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित करना है।

बैठक के अंत में यूनियन के वरिष्ठ सदस्य दिनेश कुमार का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय एवं अन्य सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

बैठक में सच्चिदानंद, प्रमोद उपाध्याय, राजेश कुमार, शशि भूषण मिश्रा, रंजन मिश्रा, एसबी राणा, अमन सिंह, दिनेश कुमार, सतीश मुखी, अनीश झा, सीबी सिंह, मनोज कुमार सिंह, कौशलेश कुमार, उपेंद्र राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर