Breaking News
Jamshedpur Big Dharmik Event : नगर कीर्तन में शामिल होने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे डीसी, संगत को बुलाई फतेह, देखें – Video Good News : जमशेदपुर को हार्ट-सेफ सिटी बनाने की पहल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में लगा एईडी Action by the Jamshedpur police administration: घाघीडीह मंडल कारा में आधी रात तक चली सघन तलाशी, स्टेशन रोड जाम को चीरते हुए निकला काफिला Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Big Dharmik Event : नगर कीर्तन में शामिल होने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे डीसी, संगत को बुलाई फतेह, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को लेकर मंगलवार को कोल्हान की सिख संगत में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। इसी बीच जुगो जुग अटल श्री गुरुग्रंथ साहेब की रहनुमाई, पंज प्यारों की अगुवाई और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देख रेख में सोनारी गुरुद्वारा से नगर कीर्तन का आगाज होगा। इसमें शामिल होने के लिए जिले के उपायुक्त राजीव रंजन सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने गुरु दरबार में माथा टेका। संगत को वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह बुलाई। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की संगत को बधाई देते हुए गुरु जी के मानवता के संदेश को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्हें सीजीपीसी की ओर से प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, वरीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह भाटिया, चंचल सिंह एंड टीम के साथ सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान बलबीर सिंह एंड टीम ने सम्मानित किया।

वहीं, पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को भी गुरुद्वारा में सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर और स्थानीय यूनिट की बीबीयों ने सम्मानित किया। उन्होंने भी गुरु नानक देव जी के अवतार दिवस की संगत को बधाई दी। वहीं पश्चिमी के विधायक सरयू राय, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह समेत कई गणमान्य लोग नगर कीर्तन में शामिल होने पहुंचे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

अब यह नगर कीर्तन सोनारी गुरुद्वारा से आरम्भ होकर विभिन्न मार्गो से गुजरता हुआ साकची गुरुद्वारा में शाम पांच बजे समाप्त होगा। इसमें विभिन्न स्कूली बच्चे, महिलाएं गुरु जी की महिमा का गायन करेंगे। रास्ते में जगह जगह विभिन्न संगठनों ने नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारी की गई है। वहीं साकची गुरुद्वारा में नगर कीर्तन के पहुंचने पर प्रधान निशान सिंह की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया जाएगा। यहां आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र होगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर