WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा मोटर्स कर्मी की मौत पर पांच दिन तक चला आंदोलन रंग लाया

SHARE:

आश्रित को स्थायी नौकरी और 77 लाख रुपये, परिवार को क्वार्टर समेत मिलेंगी अन्य सुविधाएं

बंटी सिंह के नेतृत्व में कंपनी गेट पर पांच दिनों तक चला धरना प्रदर्शन समझौते के बाद समाप्त

मृतक सुबोध पात्रो के पुत्र को एक साल की ट्रेनिंग के बाद स्थायी नियोजन पर बनी सहमति

Gambhir Car Associate Motion Ads

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मचारी सुबोध पात्रो की मौत के बाद उनके आश्रित परिवार को न्याय और सम्मानजनक मुआवजा दिलाने के लिए समाजसेवी बंटी सिंह के नेतृत्व में शुरू किया गया आंदोलन आखिरकार रंग लाया। कंपनी गेट पर लगातार पांच दिनों तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच समझौता होने के साथ आंदोलन समाप्त हो गया। समझौते के तहत दिवंगत कर्मचारी के परिवार के एक पुत्र को टाटा मोटर्स में एक साल की ट्रेनिंग के बाद नियमानुसार स्थायी नौकरी देने पर सहमति बनी है।

इसके अलावा परिवार को लगभग 77 लाख रुपये की कुल आर्थिक सहायता, क्वार्टर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। दरअसल, सुबोध पात्रो के निधन के बाद उनके परिवार की ओर से मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग उठाई गई थी। लेकिन चार दिनों तक कंपनी प्रबंधन की ओर से मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण परिवार और आंदोलनकारियों का आक्रोश बढ़ता गया। कंपनी गेट पर धरना जारी रहा और मृतक का शव भी शीतगृह में रखा रहा। आंदोलन को समर्थन देते हुए बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता भी धरना-प्रदर्शन में शामिल हो गए। इसके बाद कंपनी प्रबंधन समझौता वार्ता के लिए तैयार हुआ। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, टाटा मोटर्स प्रबंधन, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन और सरकार के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई वार्ता में परिवार की मांगों पर सहमति बनी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ टिप्पणी से आहत ए.आर. कैलाश, दुकानदार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की अपील

टाटा मोटर्स प्रबंधन और यूनियन के साथ वार्ता में आश्रित को नौकरी देने पर बनी सहमति

समझौता वार्ता में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, सहायक दंडाधिकारी निखिल किरण, टाटा मोटर्स के जीएम (एचआर) प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह तथा झामुमो जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन शामिल हुए। वहीं, दिवंगत कर्मचारी सुबोध पात्रो की पत्नी और पुत्र भी परिवार की ओर से वार्ता में मौजूद रहे। वार्ता के दौरान परिवार के भविष्य, आर्थिक सुरक्षा और रोजगार की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। समझौते के अनुसार परिवार के एक पुत्र को एक साल की ट्रेनिंग के बाद स्थायी नियोजन दिया जाएगा। परिवार की इच्छा के अनुसार पुत्र को नौकरी अथवा पदाधिकारी के रूप में नियोजन का विकल्प भी उपलब्ध कराने की बात कही गई। इसके साथ ही लगभग 77 लाख रुपये की कुल राशि, कंपनी क्वार्टर और अन्य सुविधाएं देने पर सहमति बनी। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि कंपनी प्रबंधन, विधायक मंगल कालिंदी और सरकार के प्रतिनिधियों ने मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा की चुनौती खड़ी हो जाती है। ऐसे में परिवार को सहयोग देना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी में औद्योगिक शांति और बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। औद्योगिक शांति कायम रहने से ही कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए रोजगार के अवसर सुरक्षित रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : Sakchi Gurudwara : पालकी साहिब के भव्य स्वागत को संगत ने खूब सराहा, साकची कमेटी का सीजीपीसी ने किया सम्मान

सुबोध पात्रो के निधन पर यूनियन ने जताई संवेदना, लंबे समय से गंभीर बीमारियों से थे पीड़ित

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने दिवंगत कर्मचारी सुबोध पात्रो के निधन पर पूरी यूनियन की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि सुबोध पात्रो का निधन 21 नवंबर को लंबी बीमारी और व्यापक चिकित्सीय उपचार के बाद हुआ था। वे पिछले कई वर्षों से विभिन्न गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। यूनियन उनकी स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों और परिवार की स्थिति से पूरी तरह अवगत थी। उन्होंने कहा कि यूनियन ने समय-समय पर मानवीय संवेदना के आधार पर उनकी मदद भी की थी। वहीं, समझौते के बाद आंदोलन समाप्त होने पर समाजसेवी बंटी सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी संगठन या राजनीतिक दल से प्रतिस्पर्धा करना अथवा आंदोलन का श्रेय लेना नहीं था। उनकी पहली और आखिरी प्राथमिकता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना था। उन्होंने कहा कि यदि यूनियन और झामुमो के लोगों को वास्तव में परिवार की परेशानी का एहसास होता तो मृतक का शव पांच दिनों तक शीतगृह में नहीं पड़ा रहता।

परिवार की मांगों पर पहले ही सकारात्मक पहल की जा सकती थी। बंटी सिंह ने आरोप लगाया कि आंदोलन के अंतिम दिन कुछ लोग केवल श्रेय लेने के उद्देश्य से पहुंचे, जबकि कंपनी प्रबंधन भी नहीं चाहता था कि इस संघर्ष का श्रेय उन्हें मिले। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी तरह के श्रेय की आवश्यकता नहीं है। परिवार को नौकरी, आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं मिलना ही उनके संघर्ष की सबसे बड़ी सफलता है।

इसे भी पढ़ें : Giridih : स्थापना दिवस पखवाड़े पर गिरिडीह के पर्यटन स्थलों की बदली सूरत, 13 प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान

बंटी सिंह बोले- आंदोलन का मकसद श्रेय लेना नहीं, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना था

बंटी सिंह ने कहा कि एक परिवार ने अपना कमाने वाला सदस्य खो दिया था। ऐसे में उसके सामने बच्चों के भविष्य, रोजगार और आर्थिक सुरक्षा की गंभीर चिंता खड़ी हो गई थी। इस परिस्थिति में परिवार के अधिकारों के लिए आवाज उठाना समाज की नैतिक जिम्मेदारी थी। उन्होंने टाटा मोटर्स प्रबंधन से आग्रह किया कि समझौता वार्ता में लिए गए सभी निर्णयों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए, ताकि पीड़ित परिवार को वास्तव में राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके आश्रितों को सम्मानजनक जीवन देने की जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की भी है। आंदोलन के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिस तरह साथ दिया, उसके लिए उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया।

साथ ही कहा कि मजदूरों के साथ भविष्य में भी कहीं अन्याय होगा तो वे मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन में राजनीतिक दलों की भागीदारी ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की भूमिका और कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उनके अनुसार, मजदूरों के हितों की रक्षा करना यूनियन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। अंत में बंटी सिंह ने स्वर्गीय सुबोध पात्रो के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति देने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : योग जगत में अंशु सरकार को वैश्विक जिम्मेदारी, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स के वर्ल्ड प्रेसिडेंट मनोनीत

मृतक के परिवार ने बंटी सिंह और समर्थकों के संघर्ष को बताया सराहनीय, जताया आभार

समझौते के बाद मृतक सुबोध पात्रो की पत्नी और पुत्र सहदेव पात्रो ने भावुक होकर बंटी सिंह तथा उनके समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि पति और पिता को खोने के बाद उनके सामने भविष्य को लेकर कई तरह की चिंताएं थीं। ऐसे कठिन समय में परिवार की मांगों को लेकर जिस तरह बंटी सिंह और उनके सहयोगियों ने लगातार आवाज उठाई, वह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि जब उनका परिवार संकट में था, तब कई लोग आगे आए और लगातार चार दिनों तक संघर्ष में साथ दिया। परिवार ने आंदोलन में शामिल सभी लोगों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जिन्होंने भी इस कठिन समय में उनका साथ दिया, उनके सहयोग को वे कभी नहीं भूलेंगे।

परिवार के अनुसार, नौकरी, आर्थिक सहायता और क्वार्टर मिलने की सहमति से उनके भविष्य को लेकर बड़ी राहत मिली है। पांच दिनों तक चले इस आंदोलन का समापन एक ऐसे समझौते के साथ हुआ, जिससे दिवंगत कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सुरक्षा और रोजगार की उम्मीद मिली है। हालांकि अब इस समझौते के प्रावधानों को समय पर लागू करना महत्वपूर्ण होगा, ताकि आंदोलन के दौरान परिवार से किए गए वादे वास्तविक सहायता में बदल सकें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर