Breaking News
Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन ने 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी विदाई, नई पारी के लिए दी शुभकामनाएं Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग The Story of the Jamshedpur Police : बागबेड़ा पुलिस की शह पर हरहरगु्टूटू में पोकलेन लगाकर तोड़वा दी घर की दीवार, नहीं ले रहे FIR! Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची धालभूम क्लब में अधिवक्ता दिवस मनाया गया, अधिवक्ता सुरक्षा कानून पर दिया गया जोर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के साकची धालभूम क्लब में देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती के शुभ अवसर पर रविवार को अधिवक्ता दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय, विशिष्ट अतिथि झारखंड राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, जिला बार संघ सदस्य समिति के अध्यक्ष लाला अजीत कुमार अम्बष्ट, तदार्थ समिति के सदस्य जयप्रकाश, जिला बार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता बलाई पंडा, वरीय अधिवक्ता कुमार राजेश रंजन मंच पर आसीन थे।

कार्यक्रम का संचालन लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया। साथ में कार्यक्रम को क्रियानावन करने के लिए अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्र, रंजीत राम, रमन जी ओझा, विजय कुमार सिंह, नीरज कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, रविंद्र कुमार, विद्युत नंदी, संजीव कुमार झा, राजीव रंजन, चेतन प्रकाश, केशव कुमार सिंह के साथ-साथ लायर्स डिफेंस की पूरे टीम ने की।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अधिवक्ता दिवस के उपलक्ष पर अपनी-अपने बातें कहीं। जयप्रकाश ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डाला। उनके गांव जीरा देवी में स्थित उनके पैतृक मकान का स्मृति चिन्ह के रूप में तस्वीर लॉयर्स डिफेंस के सदस्य परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार एवं अक्षय कुमार झा को भेंट की।

अध्यक्ष लाल अजीत कुमार अम्बष्ट ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं को एकजुट होकर अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर बातचीत करने की आवश्यकता है। इसी संदर्भ में झारखंड राज्य बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि वह झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से मिलकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पर जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे।

अधिवक्ताओं के कल्याण एवं सुरक्षा के लिए भी बहुत सारी योजनाएं लेंगे। अंत में मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने कहा कि आप लोगों ने जो प्रस्ताव मुझे समर्पित किया है। मैं इस पर गहराई से विचार कर विधानसभा में इस बात को रखूंगा और आप लोग भी इस पर मिलकर कार्य करें। अंत में राष्ट्रगान के साथ अधिवक्ता रमन जी ओझा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर