Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पहली बार गुप्त मतदान से होने वाले प्रेस क्लब चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, रविवार को मतदान एवं परिणाम, प्रत्याशी मतदाताओं से लगातार कर रहे हैं संपर्क, सह-सचिव पद पर चरणजीत सिंह का पलड़ा भी भारी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर 2006 के (2023-2026) चुनाव को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है और कल रविवार की सुबह दस बजे से लेकर दोपहर बाद एक बजे तक रेड क्रॉस सोसाइटी सभागार में मतदान प्रक्रिया चलेगी और दो बजे के बाद मतों की गिनती शुरू होगी।

शनिवार को पहले जिला सूचना केंद्र में चुनाव समिति की बैठक हुई और उसके उपरांत रेड क्रॉस सोसाइटी सभागार में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। 117 स्थाई सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सात पदों के लिए चुनाव होना है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अध्यक्ष (एक पद), उपाध्यक्ष (दो पद), महासचिव (एक पद), सह सचिव (दो पद) एवं कोषाध्यक्ष (एक पद) के लिए चुनाव होगा।
अध्यक्ष पद के लिए हरा मतपत्र, महासचिव के लिए लाल मतपत्र एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए पीला मतपत्र तथा उपाध्यक्ष एवं सह सचिव पद के लिए सफेद मतपत्र है।

सभी स्थाई सदस्यों को कहा गया है कि वह पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस साथ में अवश्य लेकर आएंगे।

उम्मीदवारों को भी निर्देश दिया गया है कि मतदान स्थल पर वह चुनाव प्रचार अभियान नहीं चलाएंगे और मतदाता पंक्तिबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उम्मीदवारों एवं वॉलिंटियरों को पहचान पत्र भी चुनाव समिति द्वारा निर्गत किया जाएगा।

मतदान केंद्र के अंदर कोई भी मतदाता अथवा वॉलिंटियर मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे और वीडियो नहीं बनाएंगे।

चुनाव समिति का साफ कहना है कि पहली बार गोपनीय ढंग से मतदान कर पत्रकार भाई-बहन अपना प्रतिनिधि चुन रहे हैं ऐसे में मतदान केंद्र अथवा सभागार में स्थाई सदस्य से अपेक्षा रखी गई है कि वह इस गोपनीयता को भंग नहीं करेगा।

चुनाव समिति ने मतपत्र मोड़ने का तरीका बता दिया है और ऐसे में यह भी तय हुआ है कि स्टांप की स्याही का चिन्ह यदि दो प्रत्याशियों में थोड़ा भी आता है तो वह मतपत्र रद्द समझ जाएगा।
वरीय सदस्य ईश्वर कृष्ण ओझा पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास एवं पूर्व महासचिव गुलाब प्रसाद सिंह के अनुसार प्रेस क्लब एक परिवार है और ऐसे में चुनाव समिति पूरी निष्पक्षता पारदर्शिता एवं गोपनीयता का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाएगी।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास पूर्व महासचिव गुलाब प्रसाद सिंह, ईश्वर कृष्ण ओझा, वीरेंद्र ओझा, बसंत कुमार सिंह, रघुवंश मणि सिंह, सुनील आनंद एवं कुलविंदर सिंह उपस्थित थे।

एक नजर में देखें किस पद पर कौन उम्मीदवार

चुनावी मैदान में सोलह उम्मीदवार हैं। अध्यक्ष (एक) पद के लिए संजीव शर्मा भारद्वाज दैनिक प्रभात, निर्मल प्रसाद दैनिक जागरण, रवि कुमार झा ईटीवी भारत और संतोष कुमार दैनिक भास्कर

उपाध्यक्ष (दो) पद के लिए आनंद मिश्रा शुभम संदेश, सुमित झा द टाइम्स भारत, गौतम ओझा दैनिक जागरण आई नेक्सट और राकेश कुमार सिंह दैनिक हिन्दुस्तान

महासचिव (एक) पद के लिए विकास कुमार श्रीवास्तव कैंपस बूम और अनवर शरीफ न्यूज इलेवन भारत

सह-सचिव (दो) पद के लिए अमित तिवारी दैनिक जागरण, चरणजीत सिंह फतेह लाइव और वेद प्रकाश गुप्ता उर्फ उत्तम गुप्ता दैनिक उदितवाणी

कोषाध्यक्ष (एक) पद के लिए मनमन पांडेय उर्फ गंगाधर पांडेय न्यूज टाइम्स, राजेश पुरोहितवार दैनिक हिन्दुस्तान और सुनील कुमार पांडेय पूर्वांचल सूर्य प्रत्याशी हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर