Jamshedpur : राज्य में बढ़ते महिला अपराध पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य आयुषी श्रीमाली ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कहा- राज्य में हो रहे महिला अपराध और भ्रष्टाचार ने झारखंड को पूरे देश में किया शर्मसार

SHARE:

फतेह लाइव, रेपोर्टर।

झारखंड में महिलाओं, बहन-बेटियों के साथ निरंतर हो रहे दुष्कर्म, हत्या एवं बढ़ते अपराध पर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रेस-वार्ता सम्पन्न हुई। प्रेस वार्ता में भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवास योजना के निमित्त जमशेदपुर के दो दिवसीय दौरे पर आई महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर महानगर के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की प्रभारी आयुषी श्रीमाली, मोर्चा की झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह जिला प्रभारी लवली गुप्ता, मोर्चा की जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी, मीडिया प्रभारी रानी ठाकुर, सीमा जायसवाल, भारती साहू मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आयुषी श्रीमाली ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड के महिलाओं में अपराधियों का इतना खौफ और भय कभी नहीं रहा। जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में माताओं-बहनों से छिनतई की घटना दिनदहाड़े हो रही है। आज प्रदेशवासी अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित और भयभीत हैं। बहन-बेटियों के साथ आये दिन घटित होने वाली घटनाओं ने राज्य को पूरे देश में शर्मशार किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक स्थिति है कि राज्य सरकार अपराध रोकने की पहल करने की जगह जनाक्रोश को कुचलने की कोशिश कर रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं, उन्होंने प्रवास कार्यक्रम के तहत दो दिनों तक के प्रवास कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की सम्पूर्ण जानकारी साझा की। आयुषी श्रीमाली ने कहा कि 33% आरक्षण बिल को लेकर बहनों में काफी उत्साह है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने बहनों के बारे में सोचा और उन्हें सशक्त बनाया। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति की भूमिका बहुत ही अहम है। महिला मोर्चा पूरी शिद्दत के साथ काम कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अग्रणी होगी।

महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता ने हेमंत सरकार पर पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान संचालित सफल योजना एक रुपये में पचास लाख तक की जमीन रजिस्ट्री को बंद करने एवं महिलाओं के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सत्ता में आने के बाद चुल्हा खर्च देने का वादा किया था और पेंशन की राशि बढ़ाने जैसे बड़े वादे किये थे। अब वे उन वादों को भूलकर सिर्फ अपने और अपने परिवार के विकास में लगी हुई है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरे राज्य में भारी जीत दर्ज करेगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें