Breaking News
P&M Mall Jamshedpur : पीएंडएम मॉल में सीलिंग की कार्रवाई, अतिरिक्त जमीन पर कब्जे की शिकायत पर टाटा स्टील ने कराया संयुक्त सर्वे Lady Meherbai Tata Biography : लेडी मेहरबाई टाटा की दूरदर्शी सोच, त्याग से लेकर महिला अधिकारों तक छोड़ी अमिट छाप Tata Steel Production Growth : Jamshedpur : टाटा स्टील के उत्पादन में 10% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन Jamshedpur : JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार होगा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 7 संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम Jamshedpur : गरबा-डांडिया के व्यवसायीकरण पर उठे सवाल, ‘जश्न इवेंट’ की डांडिया नाइट रद्द होने का दावा; आयोजनों की सुरक्षा और जीएसटी जांच की मांग Jamshedpur Durga Puja -2026: दुर्गापूजा में अश्लील गीत, पोशाक और नृत्य पर रोक, आयोजकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Chaibasa : यातायात की अनदेखी, जीवन को मौत की ओर धकेलने जैसा है : इप्टा

SHARE:

इप्टा की चाईबासा शाखा ने यातायात जागरूकता अभियान पर किया नुक्कड़ का आयोजन 

फ़तेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की चाईबासा शाखा के कलाकरों ने जिला परिवहन विभाग के सौजन्य से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन, हरिजन बस्ती और भारत भवन के नुक्कड़ों पर “सड़क सुरक्षा” नामक नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुति की.

Gambhir Car Associate Motion Ads

जनगीत के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि यातायात के नियमों को अनदेखा करके किस तरह हम अपने जीवन को मौत के मुंह में धकेल देते हैं.

नाटक के माध्यम से यह जानकारी दी गई है कि प्रत्येक नागरिक को दोपहिया वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग नहीं करना चाहिए, बिना हेलमेट पहने बाइक नहीं चलानी चाहिए, चार पहिया वाहन सीट बेल्ट लगा कर ही चलाना चाहिए, अभिभावकों या माता पिता को चाहिए कि वे अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चों को गाड़ी चलाने के लिए न दें, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए.

इसके अलावा पैदल यात्रियों को जेब्रा क्रॉसिंग होकर ही सड़क पार करना चाहिए. सिग्नल पर लाल बत्ती होने पर गाड़ी को खड़ी कर देनी चाहिए, पीली बत्ती पर चलने के लिए तैयार रहना चाहिए तथा हरी बत्ती पर ही चलना चाहिए. इस नुक्कड़ नाटक में तरुण मुहम्मद, परवेज़ आलम,शीतल सुगंधिनी बागे, श्यामल दास, अनु पूर्ति, खुशबू राम, राजू प्रजापति और नरेश कुजूर ने कलाकार के तौर पर अभिनय किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर