Ranchi : 13 मई हेमंत सोरेन के लिए है खास दिन, एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई तो दूसरे में आएगा फैसला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर PMLA कोर्ट 13 मई को फैसला सुनायेगा. गौरतलब है कि 4 मई को हुई सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन और ED की ओर से लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक बहस हुई थी. जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. बहस के दौरान हेमंत सोरेन की तरफ से उन्हें जमानत देने के लिए दलीलें पेश की गयी. वहीं दूसरी तरफ ED ने हेमंत सोरेन की जमानत याचिका का विरोध किया था. अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि 13 मई को कोर्ट से हेमंत सोरेन को बेल मिलती है या नहीं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित, एसडीओ ने गुरुजनों और विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हेमंत ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दी थी चुनौती

इधर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में 13 मई को सुनवाई होगी. झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में हेमंत सोरेन की याचिका 3 मई को खारिज कर दी थी. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक यह मानना संभव नहीं है कि ईडी ने याचिकाकर्ता के खिलाफ बिना किसी कारण के कार्रवाई की है. सोरेन ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें