WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अच्छी पहल – साकची गुरुद्वारा में ग्रंथी और रागियों के लिए बनेंगे आधुनिक कमरे, अंदर पढ़ें क्या होगी सुविधा और कब तक होगा निर्माण

SHARE:

ग्रंथी और रागीओं के लिए ‘बाबा बुड्डा जी निवास’ रिहायश आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी: निशान सिंह

गुरु का ओट आसरा ले साकची गुरुद्वारा में उसारी का कार्य शुरू, संगत व कमिटी सदस्यों ने की कारसेवा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads

साकची गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमिटी ने ग्रंथीयों और रागीयों की सुख-सुविधा तथा सहूलियतों को सर्वोच्य रखते हुए उनके लिए उच्च स्तर के आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘बाबा बुड्डा जी निवास’ रिहायश का निर्माण कार्य रविवार को शुरू किया गया।

गुरु का ओट आसरा लेकर अरदास उपरांत संगत के साथ गुरुद्वारा कमिटी सदस्यों ने कारसेवा कर उसारी (निर्माण) कार्य आरम्भ किया। निर्माण कार्य प्रारम्भ होने के लगभग छः माह की समयावधि में ‘बाबा बुड्डा जी निवास’ के पूर्ण होने की सम्भावना है। आज साकची के ग्रंथी बाबा अमृतपाल सिंह और जत्थेदार जरनैल सिंह ने सर्वप्रथम कारसेवा कर उसारी कार्य का शुभारंभ किया। उपरांत संगत द्वारा सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए स्वयं निर्माण सामग्री पिलरों में भरकर पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ कारसेवा की गयी।

‘बाबा बुड्डा जी निवास’ रिहायश के बारे में जानकारी देते हुए गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि ग्रंथीयों और रागीयों के सम्मान में आधुनिक तकनीक से बने वातानुकूलित दो कमरे के आलावा हॉल, रसोई व स्नानागार का निर्माण किया जा रहा है ताकि वे सुख-सुविधा व अन्य सहूलियतों के साथ निवास कर सकें।

महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि सिख इतिहास में बाबा बुड्डा जी का एक विशेष स्थान है, परम मानयोग बाबा बुड्डा जी दरबार साहिब तख्त श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर के पहले ग्रंथी थे इसीलिए उनके नाम पर इस रिहायश का नामकरण किया गया है। स्त्री सत्संग सभा की की प्रधान बीबी गुरमीत कौर और सुखमणि साहिब जत्था की प्रधान बीबी राज कौर ने भी साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी विशेषकर प्रधान निशान सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ‘बाबा बुड्डा जी निवास’ रिहायश निर्माण को एक उच्च सोच और अच्छी पहल बताया।

इस पुनीत कार्य के लिए प्रधान निशान सिंह के अलावा महामंत्री परमजीत सिंह काले, सतनाम सिंह सिद्धू, प्रवक्ता बलजीत संसोआ, सुरजीत सिंह छीते, बलबीर सिंह धंजल, त्रिलोचन सिंह तोची, अजायब सिंह, जसवंत सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कु, बॉबी सिंह और दलजीत सिंह ने हाजरी भारी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर