WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Breaking : बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा कमेटी को अकाल तख्त की टीम ने किया भंग, हाईकोर्ट जाएगी प्रकाश टीम

SHARE:

सीजीपीसी को 20 दिनों में सहमति बनाने या चुनाव कराने का निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त साहिब से एक टीम बिष्टुपुर गुरुद्वारा पहुंची। टीम में अकाल तख्त के हेड ग्रंथी भाई मलकीत सिंह, अकाल तख्त साहिब के निजी सहायक भाई अजीत सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्वी जोन के प्रतिनिधि भाई जगमोहन सिंह एवं सरदार गुरविंदर सिंह तथा तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना धर्म प्रचार कमेटी के जसबीर सिंह मत्तेवाल शामिल थे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

होटल रमाडा में मौजूदा कमेटी के प्रधान सरदार प्रकाश सिंह, महासचिव त्रिलोक सिंह एवं उनके मेंबरों ने अपनी बातों को रखा। बातें सुनने के बाद प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें निर्देश दिया गया कि आप अपनी बातों को गुरुद्वारा में संगत के सामने रखें। जहां संगत के सामने आपकी सच्चाई की परख होगी।

पूर्व प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह भोगल ने गुरुद्वारा में संगत के सामने अपनी बातों को रखा, जिसमें कहा गया की 2017 से लेकर अभी तक गुरुद्वारा जी टाउन बिस्टुपुर में कोई चुनाव नहीं हुआ है। मौजूदा कमेटी जबरदस्ती काबिज है, जो की नियम का घोर उल्लंघन है।

जब मौजूदा प्रधान प्रकाश सिंह को संगत के सामने अपनी बातों को रखने को कहा गया तो वह बिना बातें रखें ही अपनी टीम के साथ गुरुद्वारा से बाहर निकल गये। कई बार बुलाने पर भी नहीं आए, जिसे अकाल तख्त से आए हुए प्रतिनिधियों ने इसे अकाल तख्त की तोहीन समझा। हेड ग्रंथी भाई मलकीत सिंह ने कहा कि सिखों का सर्वोच्च धार्मिक तख्त श्री अकाल तख्त के आदेश के बाद भी प्रतिनिधियों के सामने उठकर बाहर चले जाना यह अकाल तख्त साहिब का घोर अपमान है जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उसके कुछ समय पश्चात सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के दफ्तर में दूसरी बार मीटिंग रखी गई, जिसमें गुरुद्वारा जी टाउन, बिष्टुपुर प्रबंधक कमेटी को तत्काल भंग करने का आदेश दिया गया। आदेश में कहा गया कि जब तक वहां चुनाव नहीं हो जाता सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी वहां पर प्रबंधन का संचालन करेगी।

इस मीटिंग में तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, चैयरमेन शैलेंद्र सिंह, टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, सदस्य गुरपाल सिंह एवं सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह उपस्थित थे।

मालूम हो कि यहां चुनाव कराने की मांग और कमेटी पर नियम का उल्लंघन करके काबिज होने समेत रहित मर्यादा की अवहेलना को लेकर पूर्व प्रधान गुरचरण सिंह भोगल ने अकाल तख़्त में शिकायत की थी। दूसरी ओर प्रधान प्रकाश सिंह ने विपक्ष पर गुरु घर का देनदार होने का आरोप लगाया है। जिसे लेकर यह मामला विवाद में बना हुआ है।

इन्होंने क्या कहा नीचे पढ़िए…

टीम ने एकतरफा कार्रवाई की है। अकाल तख्त का हमें भी लेटर आया है। वह मामला विचाराधीन है। टीम के आने की भी कोई सूचना नहीं दी गई। दूसरे पक्ष के लोग पूरी तैयारी के साथ आये थे। उन्होंने जबरन कमेटी को भंग करने की बात कही है. हमारी टीम अब हाईकोर्ट की शरण में जाएगी।

प्रकाश सिंह, प्रधान, बिष्टुपुर गुरुद्वारा

अकाल तख्त की टीम ने जांच उपरांत बिष्टुपुर कमेटी को भंग कर दिया है। उसका पालन कराया जायेगा। 20 दिनों के अंदर चुनाव कराने या समझौता कराने की कोशिश सीजीपीसी करेगी।

भगवान सिंह, प्रधान, सीजीपीसी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर