बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पाैधारोपण

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

विश्व पर्यावरण दिवस पर बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर एक में समाजसेवी सुनील कुमार मिश्रा की अगुवाई में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया. यहां औषधीय एवं छायादार पौधे लगाये गये. अभियान में शामिल लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया. स्थानीय लोगों ने पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी  भी ली. अभियान में सुनील कुमार मिश्रा के साथ अशोक साहू, अमित कुमार मिश्रा, सुशांत चटर्जी, रौनक, सानवी समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया.

सुनील कुमार मिश्रा ने इस अवसर पर बताया कि वर्तमान में विश्व के पर्यावरण में बदलाव  चिंता का विषय बनता जा रहा है. यह भावी पीढ़ी के भविष्य के लिए काफी परेशानी वाली बात है. पर्यावरण दिवस पर हमें एक पौधा जरूर लगाकर इसकी पहल करनी चाहिए और संकल्प लेना चाहिए कि हम लगाये गये पौधों की देखभाल भी करेंगे. उन्होंने बताया कि बागबेड़ा में उनकी पहल पर पहले भी अभियान चलाकर पौधारोपण किया गया है. पूर्व में लगाये गये कई पौधे अब पेड़ बनने की अग्रसर हैं. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें