WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi/Jamshedpur : मुख्यमंत्री से मिले कुणाल षाडंगी, हाथियों के मामले में विभाग को बताया फेल

SHARE:

आठ सूत्री जन-समस्याओं को लेकर चंपई सोरेन से की वार्ता

फतेह लाइव, जमशेदपुर।

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने शुक्रवार को मुलाकात की। उन्हेंने पूर्वी सिंहभूम जिले की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर उनसे वार्ता की। इनमें प्रमुख रूप से चाकुलिया में लगातार हाथियों के हमले से होने वाले जान माल के नुकसान को रखा। कुणाल ने इसे लेकर सुझाव भी दिया। इसके साथ ही और भी बातें हुई।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देने और विगत लोकसभा चुनाव के दौरान घटित राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कुणाल षाडंगी का सीधे मुख्यमंत्री से मिलना बाजार में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है। चुनाव के दौरान कई लोगों पर भाजपा के खिलाफ कार्य करने का आरोप था। इसी बीच कुणाल भी चुनावी सरगर्मी में ठंडे देखे गए थे। पिछले दिनों एनएच में एक शबील कार्यक्रम में सामने आये और अब जनता की आवाज बनकर सीएम से मिलने पहुंच गए। यह प्रतीत होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कुणाल बाजार में उतर रहे हैं। बहरहाल, मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी विषयों पर विभागीय सचिवों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करेंगे।

सीएम से ये की गई मांग

आपकी स्वागत योग्य घोषणा के अनुरूप पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडो में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जल्द खोले जाएं।

चाकुलिया प्रखंड में हाथियों द्वारा जान माल के नुकसान की घटनाएं लगातार जारी है। विभागीय पदाधिकारी पूरी तरह से नाकाम है। राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर की पेशेवर एजेंसियों की मदद लेकर राज्य स्तरीय टीम बनवाकर स्थायी समाधान निकलवाया जाये।

बहरागोडा प्रखंड के मोटेल चौक से भालुकखुलिया तथा मोहनपुर से कैमी तक की सडक मरम्मत का काम अविलंब शुरू करवाया जाए।

चाकुलिया बड़ामारा रेल लाईन के लिए आवश्यक लैंड व फॉरेस्ट क्लियरेंस की प्रक्रिया जल्द पूरी करवाई जाए।

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में डाईलिसिस की मशीने आकर पड़ी हुई हैं, लेकिन डाईलिसिस नहीं हो रहा है। एक बच्चा रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक का पदस्थापन तुरंत हो।

घाटशिला कॉलेज में बीएड की पढाई शुरू हो।

बागबेड़ा घाघीडीह वृहद पेय जल योजना का काम युद्ध स्तर पर पूरा करवाया जाए।

बोड़ाम प्रखंड के बोड़ाम से धबनी होते हुए बड़तल तक की जर्जर सड़क की मरम्मत का काम जल्द शुरू करवाया जाए। वहां के स्वास्थ्य केंद्रो में चिकित्सकों की भारी कमी है। उसे शीघ्र दूर किया जाए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर