WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Breaking : कुलदीप बुग्गे बारीडीह गुरुद्वारा के नहीं होंगे प्रधान : भगवान सिंह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बारीडीह गुरुद्वारा में शुक्रवार को कुलदीप सिंह बुग्गे को प्रधान बनाते हुए माला पहनाकर खुशियां मनाई जा रही हैं. इसी बीच सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने फतेह लाइव को को बताया कि कुलदीप सिंह को जिस तरह प्रधान बनाया गया है. वह मान्य नहीं होंगे. भगवान सिंह के इस आदेश के बाद कुलदीप सिंह और उनके समर्थकों की पल भर की खुशियां भीषण गर्मी में भस्म हो गई.

भगवान सिंह के अनुसार पूर्व में भी वहां एक पक्ष ने माला पहनाते हुए अवतार सिंह को प्रधान नियुक्त कर दिया था. उसके बाद में वहां विवाद हुआ था, जिसके बाद बारीडीह कमेटी में सीजीपीसी को हस्तक्षेप करना पड़ा था. बारिडीह कमेटी अभी सीजीपीसी द्वारा गठित टीम से संचालित हो रही है. भगवान सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर शनिवार को वरीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है. उसमें इस संदर्भ में विचार किया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि गुरुद्वारा में यह प्रथा बनती जा रही है कि कोई भी उठकर खुद को प्रधान बता देता है. यह सरासर गलत है और सीजीपीसी वैसे लोगों का कतई साथ देने वाली नहीं है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उधर, बारिडीह कमेटी में कुलदीप को प्रधान बनाने की घोषणा के बाद एक खेमा विरोध के लिए तैयारियां कर चुका है. शुक्रवार को उस खेमे के लोग जुटे थे, जहां यह फैसला हुआ कि सीजीपीसी की कार्रवाई को देखने के बाद वह अपना निर्णय लेंगे. आरोप है कि बुग्गे का टिनप्लेट में मखन होटल है और उनकी हद टिनप्लेट गुरुद्वारा में आती है. वह यहां प्रधान किसी हाल में भी नहीं बन सकते.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर