Jamshedpur : आजसू छात्र मोर्चा के कई नेताओं ने विधायक मंगल कालिंदी के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

अपने कुशल व्यवहार से लोगों के दिलों में छाए झामुमो के विधायक मंगल कालिंदी लगातार पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए अग्रसर हैं. इसी क्रम में आजसू पार्टी के छात्र नेताओं ने सोमवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. इस दौरान आजसू पार्टी के छात्र नेताओं ने विधायक से कहा कि उनके अच्छे व्यवहार और क्षेत्र में किया जा रहे विकास कार्य से वह सभी प्रभावित हैं और विधायक के नेतृत्व में और उनके साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए कार्य करना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के दो कमेटी मेंबरों के रिक्त पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, छह लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके बाद विधायक मंगल कालिंदी ने सभी छात्र नेताओं को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल करवाया और झारखंड मुक्ति मोर्चा में उनका स्वागत किया. आजसू छात्र मोर्चा के कॉलेज अध्यक्ष आशुतोष कुमार, छात्र मोर्चा के कोल्हान उपाध्यक्ष आकाश सिंह, छात्र मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकित केसरी, जिला उपाध्यक्ष युवराज सिंह और जिला उपाध्यक्ष सूर्यकुमार आदि विधायक के समक्ष झामुमो में शामिल हुए.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें