Jamshedpur : मुहर्रम की संध्या जुलूस में जुगसलाई चौक बाजार में फिलीस्तीन झंडा फहराने का विहिप ने किया जोरदार विरोध

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र में निकले मुहर्रम जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा फिलीस्तीन का झंडा फहराकर धार्मिक माहौल को भड़काने का कार्य किया गया है. इससे समस्त हिन्दू समाज काफी आक्रोशित है. भारत देश से दूर दो देशों की लडाई में समुदाय विशेष का पक्ष लेकर हमास और हिजबुल्ला जैसे आतंकवादी संगठनों का पक्ष लेते हुए धार्मिक जुलूस में फिलीस्तीन का झंडा लहराना गहरे षडयंत्र को दर्शाता है.

यह भी पढ़े : Patna/Jamshedpur : झारखंड जदयू का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से मिला, विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा, झारखंड में पार्टी निभाएगी अहम भूमिका

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर शहर के शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल को निश्चित ही अशांत कर हिंदू समाज को भड़काने का कार्य किया गया है. विहिप बजरंगदल जमशेदपुर महानगर इसके विरोध में जिला प्रशासन से कड़ी कारवाई की मांग करती है और जुगसलाई में फिलीस्तीनी झंडा फहराने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग डीसी से की गई.

प्रदर्शन में ये थे शामिल
विरोध प्रदर्शन में विहिप जमशेदपुर के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिलामंत्री चंद्रिका भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशू ओझा, भाजपा वरिष्ठ नेता अभय सिंह, दिनेश कुमार, शंकर रेड्डी , सनातन उत्सव समिति से चिंटू सिंह के अलावा विहिप प्रांत से सुजीत साहू, अवतार सिंह परमार, अवतार सिंह गांधी, शंकर राव, दीपक शर्मा, विभाग से जनार्दन पांडेय, अरूण सिंह, दीपक वर्मा, जिला से संजय सिंह जी,मनीष सिंह, भोला लोहार, उत्तम कुमार दास, चंदन दास, अनिरुद्ध गिरि , पूनम रेड्डी,जीतेंद्र प्रमाणिक, प्रदीप सिंह, विवेक सिंह, हर्ष यादव के अलावा महानगर और अन्य 13 प्रखंड के सैकड़ो सदस्यगण उपस्थित हुए।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें