Jamshedpur Firing : जेम्को गुरुद्वारा के पास बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, महेश मिश्रा के दोस्त सूरज को लगी गोली, खोखा मिला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को गुरुद्वारा के पास शुक्रवार देर शाम बाइक से आए अपराधियों ने मनीफिट निवासी महेश मिश्रा पर फायरिंग कर दी। घटना के वक्त महेश अपने अन्य साथियों के साथ कार में बैठा था। बाइक से आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। इस घटना में महेश के साथी सूरज को गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाभाव से याद किये गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, साकची जिला कार्यालय पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्थानीय लोगों की मदद से सूरज को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि महेश पर हत्या समेत अन्य मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि महेश अपनी कार से साथियों के संग कहीं जा रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो अपराधी आए थे। इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। पुलिस ने घटना स्थल से खोखा भी बरामद किया है, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाभाव से याद किये गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, साकची जिला कार्यालय पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें