Jamshedpur : कान्वेंट स्कूल में ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित, डॉ जयश्री बंकिरा ने विद्यार्थियों को दी जानकारी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पटना वीमेंस कालेज अलमनाई जमशेदपुर चैप्टर की सदस्यों द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष में 20 अगस्त को सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल में कक्षा 9,10,11, 12 की छात्राओ के बीच ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर पर एक जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अतिथि वक्ता मेहरबाई टाटा मेमोरियल कैंसर हास्पिटल की डॉ जयश्री बंकिरा ने ब्रेस्ट कैंसर और सरवाईकल कैंसर के लक्षण, कारण और निदान पर बहुत ही सरल और शिक्षाप्रद वक्तव्य दिया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : इन कांग्रेसी नेताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारी, 23 अगस्त तक जमा होंगे आवेदन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बहुत सी छात्राओ ने अपनी जिज्ञासा से भरे प्रश्न किए जिसका बहुत ही सन्तोषजनक उत्तर डाक्टर जयश्री बंकिरा द्वारा दिया गया। पटना वीमेंस कालेज एलुमनाई सेक्रेड हाटॆ कान्वेंट स्कूल की प्रधानाध्यापिका सिस्टर स्टेफी के बहुत आभारी है, जिनकी सहयोग से से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय की समन्वयक टीचर आइलिन पायस ने भी इस कार्यक्रम की प्रस्तुति हमे भरपूर सहायता दिया. आप का भी बहुत आभार। कार्यक्रम का स्वागत भाषण अलुमनाई की अध्यक्ष विद्या तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव पूनम मेहता ने दिया।

इस अवसर पर अलुमनाई की सदस्य डॉ मंजू सिंह, आशा सिन्हा एवं शिल्पी दत्त उपस्थित थीं। डा, मजूं सिंह जो स्वयं एक ब्रेस्ट कैंसर सरवायर हैं, ने अपने अनुभव छात्राओ के साथ बांटे और उन्हें यह मंत्र दिया की पॉजिटिव सोच और समय पर इलाज द्वारा इस भंयकर रोग से मुक्ति पाई जा सकती है। इसका उदाहरण वे स्वयं हैं। पटना वीमेंस कालेज की भूतपूर्व प्राचार्या सिस्टर लिसिरिया का भी अलुमनाई ह्दय से आभार व्यक्त करता है, उनके सहयोग के लिए।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें