WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : कुदाल से हमला कर पति की ह*त्या, पत्नी घायल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कोवाली थाना क्षेत्र के जामदा पंचायत के हर देवली में शुक्रवार की आधी रात को घर में घुसकर कुदाल से हमला कर अपराधियों ने पति नरेश सरदार की हत्या कर दी जबकि घटना में पत्नी विदेशी सरदार गंभीर रूप से घायल हो गई है. घटना की जानकारी पुलिस दूसरे दिन शनिवार की सुबह मिली इसके बाद मौके पर पहुंची. घटना के कारणों का पता लगा रही है.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : भाजपा ने एनजीटी में की थी शिकायत, अब झुठी सहानुभूति दिखाने का नाटक कर रहे हैं : डॉ. अजय कुमार

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तीन की संख्या में थे अपराधी

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रात के 12 बजे तीन की संख्या में अज्ञात अपराधी घर में प्रवेश कर गए थे. इसके बाद नरेश सरदार पर कुदाल से हमला कर दिया. घटना में मौके पर ही नरेश सरदार की मौत हो गई थी. इसके बाद विदेशी सरदार पर भी कुदाल से हमला कर दिया.

बेटों ने भागकर बचाई जान

घटना के संबंध में दोनों पुत्रों संदीप और राज ने बताया कि तीन की संख्या में कुदाल लेकर अपराधी घर में घुसे थे. दोनों ने बताया कि उन्होंने पड़ोस के घर में घुसकर अपनी जान बचायी थी. माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया. सुबह होते ही स्थानीय लोगों ने कोवाली पुलिस को घटना की सूचना दी. कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. नरेश सरदार की लाश को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया. घायल विदेशी सरदार को इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए कोवाली पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. भाजपा नेता मनोज कुमार सरदार घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार से मिले. अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर