Ghatshila Breaking : थाना गेट के सामने सीएम के पुतला दहन का प्रयास विफल, भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस प्रशासन के बीच हुई जोरदार झड़प

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के पास घाटशिला में झारखंड के रांची में आयोजित हुई आक्रोश रैली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कहर के बाद शनिवार को पूरे प्रदेश भर के विभिन्न थानो में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। घाटशिला थाना के सामने जैसे ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शनकारी पहुंचे और नारेबाजी शुरू की। घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन डे ने अपना एक्शन दिखाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को हटाना का प्रयास किया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके अलावा थाना की टीम प्रदर्शनकारियों को घाटशिला थाना गेट के सामने से हटाती नजर आई। थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी पर प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन और प्रदेश की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उधर घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन डे के साथ-साथ, मऊभंडार ओपी प्रभारी पंकज कुमार भी अपनी टीम के साथ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लगे रहे। पुलिस प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। भाजपा के जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, जिला महामंत्री सत्या तिवारी के साथ कई बार घाटशिला थाना प्रभारी की बकझक हुई।

भारतीय जनता पार्टी की जिला संगठन मंत्री गीता मुर्मू, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, जिला परिषद देवयानी मुर्मू लगातार पुतला दहन के प्रयास में लगे रहे, लेकिन लगभग 10 मिनट के प्रयास के बाद ही घाटशिला थाना की टीम ने पूरे प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों को थाना गेट से 100 मीटर की दूरी तक ले जाने में सफल हुए।

यहां सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। वहीं हलकी हाथापाई के बाद थोड़ी देर तक भाजपा कार्यकर्ता भी सड़क पर बैठ गए और सड़क जाम का प्रयास किया लेकिन घाटशिला थाना की टीम के प्रयास से अगले 10 मिनट में ही जाम हट गया। इस प्रदर्शन में घाटशिला भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कौशिक कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राहुल तिवारी, दिनेश साहू,मंटू प्रजापति के साथ-साथ काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें