Jamshedpur Police Sucess : बिष्टुपुर मारुती शो-रूम में रंगदारी के लिए फायरिंग करने में दो भेजे गए जेल, मुख्य सरगना का पुलिस अभिरक्षा में चल रहा इलाज, हथियार और गोलियां बरामद, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत के रोड स्थित मारूति शोरूम के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिदगोड़ा निवासी आलोक कुमार शर्मा और पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के लिलुआ थाना क्षेत्र निवासी वीर सिंह शामिल है। वहीं मुख्य सरगना सिदगोड़ा निवासी प्रभास सिंह का इलाज टीएमएच में पुलिस की निगरानी में चल रहा है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा और छह गोली बरामद किया है। इसके अलावा एक देसी पिस्टल भी बरामद की गई है। इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार चल रहे है।

 

यह भी पढ़े : Jamshedpur : रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रंगदारी मांगने के लिए चलाई थी गोली

शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि 17 अगस्त को बिष्टुपुर स्थित मारूति शोरूम के बाहर फायरिंग की गई थी। जांच के लिए डीएसपी मुख्यालय 1 के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर बंगाल, बिहार और आस पास के क्षेत्रों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वीर सिंह और आलोक को पकड़ा गया। पुलिस ने प्रभास को भी पकड़ा पर उसकी तबियत खराब होने की वजह से उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी ने बताया कि प्रभास का प्लान था कि बिष्टुपुर में फायरिंग कर व्यवसायियों से रंगदारी मांगी जाए। प्रभास और वीर एक दूसरे से परिचित थे। दोनो ने अन्य साथियों के साथी मिलकर शोरूम के बाहर फायरिंग की। इसके बाद वीर सिंह के नाम पर व्यवसायियों से रंगदारी मांगना शुरू किया। इसे लेकर कदमा, साकची और उलीडीह थाना में रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी ने बताया कि बिष्टुपुर में अलग से एक आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया है।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें