Jamshedpur Thief : कदमा भाटिया बस्ती में हुई 25 लाख के गहनों की चोरी, नौकरानी पर शक, पुलिस कर रही मामले की जांच

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती मंदिर पथ घर नंबर 4 निवासी डॉ मनीषा पांडेय के घर की अलमारी से लगभग 25 लाख रुपए के गहनों की चोरी हो गई। जिसके बाद शुक्रवार महिला ने मामले की जानकारी संबंधित थाने को दी। वहीं सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की। साथ ही भुक्तभोगी महिला से पूछताछ भी की। जिसमें महिला ने चोरी का शक अपनी नौकरानी पर जताया है। वहीं महिला ने मामले में कहा कि उसका घर चार तल्ले का है और वो सबसे ऊपर वाले तल्ले में परिवार के साथ रहती है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur Police Sucess : बिष्टुपुर मारुती शो-रूम में रंगदारी के लिए फायरिंग करने में दो भेजे गए जेल, मुख्य सरगना का पुलिस अभिरक्षा में चल रहा इलाज, हथियार और गोलियां बरामद, देखें – Video

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जबकि उसके नीचे तल्ले में एक अलमारी रखी है और जिसमें सारे गहने लॉकर में थे। दो माह पहले उन्होंने गहनों को देखा था। तब सभी सही सलामत थे। इस दौरान बीच में भी उन्होंने जांच की थी तो सारे गहने अपनी जगह पर थे। वहीं शुक्रवार को जब उन्होंने अपनी सोने की अंगूठी के लिए अलमारी खोली तो देखा कि ऊपर और नीचे के डब्बे में सोने का हार था। मगर बीच के सारे डब्बों में से गहने गायब थे।

साथ ही गहनों की चोरी चाभी से लॉकर खोलकर की गई है। जिसके बाद सारे डब्बे वैसे ही सजाकर रख दिए गए थे। जिससे उन्हें चोरी होने का पता नहीं चल पाया था। मामले में उन्होंने घर में काम करने वाली नौकरानी पर चोरी करने का शक जताया है। वहीं चोरी हुए सोने के गहनों की कीमत महिला द्वारा 25 लाख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें