Jamshedpur : परसुडीह गदड़ा में घटित पुक्की हत्याकांड का खुलासा, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा विकास भवन के पास 12 अगस्त को लोकनाथ ठाकुर उर्फ पुक्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रांची जिला के तमाड़ निवासी मनीष मछुआ और गदड़ा पंचायत भवन के पास रहने वाले राजन मिश्रा उर्फ वेद प्रकाश को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : मंत्री बन्ना गुप्ता ने पल्स पोलियो कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, डीडीसी ने बेटी को पिलाई पोलियो खुराक, कहा- सभी अभिभावक अपने बच्चों को पिलायें पोलियो दवा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक पिस्टल औऱ दो गोली बरामद की है। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी सह सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि 12 अगस्त को बाइक से आए अपराधियों ने लोकनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद लोकनाथ की मां ने राजन मिश्रा, सूरज नाग, कौशल श्रीवास्तव और मनीष के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सिटी एसपी ने बताया कि मृतक लोकनाथ के खिलाफ थानों में सात मामले दर्ज है।

एसपी ने बताया कि घटना से थोड़ी देर पूर्व आरोपियों और लोकनाथ के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने लोकनाथ का पीछा कर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लोकनाथ ठाकुल और राजन मिश्रा के बीच का विवाद काफी पुराना है। मृतक लोकनाथ राजन मिश्रा की बहन से छेड़खानी करता था। इसकी जानकारी मिलने पर राजन मिश्रा ने लोकनाथ को बुलाया था। बातचीत के बीच दोनों में विवाद बढ़ गया जिसके बाद पीछा कर लोकनाथ की हत्या कर दी गई। इस मामले में फरार अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें