Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Patna Saheb : नए महासचिव के चुनाव के लिए जिला जज से निर्देश मांगा, इंद्रजीत सिंह की छुट्टी करने पर आमादा जगजोत सिंह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पटना हाई कोर्ट के आदेश पर 15 सितंबर को तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना साहिब प्रबंधन कमेटी की प्रस्तावित बैठक में नए महासचिव का चुनाव कराने के लिए पटना जिला के प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश सह कस्टोडियन से निर्देश मांगा गया है. तख्त श्री हरमंदिर साहिब प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही ने लिखित रूप से जिला जज से इस आशय का आग्रह किया है. इससे साफ जाहिर हो गया है कि वह इस पद से महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह की छुट्टी करना चाहते हैं.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : आरटीआई के माध्यम से मांगी गई कदमा में बने बहुउद्देशीय कन्वेंशन सेंटर की जानकारी, बन्ना गुप्ता पर फिर किया हमला 

Gambhir Car Associate Motion Ads

जिला जज को लिखे गए पत्र में प्रधान ने उल्लेख किया है कि उनके निर्देश के बावजूद महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह कार्यकारिणी की बैठक बुलाने में टाल मटोल करते रहे हैं. अंतिम बैठक 8 फरवरी 2024 को हुई है, जबकि संविधान के मुताबिक हर दो महीने के अंतराल पर कार्यकारिणी की बैठक होनी चाहिए. वहीं प्रधान ने पटना जिला जज के पत्र का हवाला देते हुए बताया है कि 4 अगस्त 2023 की बैठक पूर्ण रूप से असंवैधानिक रही है और बैठक के फैसले को लागू नहीं किया जा सकता है. उनकी मनमानी पूर्ण रवैए की पुष्टि होती है.

पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद ही महासचिव ने बैठक बुलाई है. पांच सदस्यों ने महासचिव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को मिनट में शामिल करने का आग्रह किया है और ऐसे में उस बैठक में नए महासचिव का चुनाव करने का निर्देश बतौर कस्टोडियन दिया जाए इधर पूछे जाने पर सरदार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पटना हाई कोर्ट ने एजेंडा पहले ही तय कर दिया है और उससे बाहर जाने का सवाल नहीं पैदा होता है.

वहीं उन्होंने यह भी तर्क दिया कि मतदाता सूची एवं बिहार की भौगोलिक सीमा को लेकर याचिकाएं हाई कोर्ट में दाखिल हैं. जब मामले माननीय न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है तो ऐसे में बैठक कैसे बुलाई जा सकती थी, क्योंकि कमेटी का कार्यकाल 17 जुलाई 2023 में ही खत्म हो चुका है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में वे कानूनी सलाह ले रहे हैं और उसी के अनुरूप कदम उठाएंगे. राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के राष्ट्रीय संयोजक कुलविंदर सिंह के अनुसार वर्तमान कमेटी का कार्यकाल खत्म हुए एक साल से ज्यादा हो गए हैं और अब चुनाव में किसी भी सूरत में देरी नहीं की जानी चाहिए. एक दूसरे को नीचा दिखाने के बजाय प्रधान और महासचिव पटना हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार चुनाव प्रक्रिया शुरू करें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर