Breaking News
Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पीछे गोदाम में भीषण आग, टेंट हाउस का सामान जलकर राख, देखें – Video Jamshedpur : सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन का निधन, बाराद्वारी देव नगर से मंगलवार को निकलेगी शव यात्रा Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा गोलमुरी मंडल की संगठनात्मक बैठक में बूथ मजबूती पर बनी रणनीति

SHARE:

जमशेदपुर लोकसभा क्लस्टर प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा ने कार्यकर्ताओं को विजयी अभियान में जुटने का किया आह्वान

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पुर्वी विधानसभा के गोलमुरी मंडल की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को नेपाली सेवा समिति के सभागार में सम्पन्न हुई। मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जमशेदपुर लोकसभा की कलस्टर प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ की पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा, जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हलदर नारायण साह, मंडल प्रवासी कुलवंत सिंह बंटी, प्रभारी दीपक झा एवं अन्य नेतागण मुख्यरूप से शामिल हुए।

Gambhir Car Associate Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : दुर्गापूजा समितियों को बिजली कनेक्शन के जटिल प्रक्रिया को सरल एवं रियायती दरों पर बिजली प्रदान करे जुस्को : केंद्रीय समिति, बेलीबोधनवाला घाट का मामला भी गूंजा

मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मंडल द्वारा किये गए सांगठनिक कार्यों एवं पिछले दिनों में सम्पन्न हुए पार्टी के कार्यों एवं प्रयासों की जानकारी दी। वहीं, मंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी बूथों की स्थिति एवं मंडल के आगामी कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इससे पहले, बैठक में शामिल नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पार्टी के पितृपुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं, बैठक के अंत में भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा संकल्प पत्र सुझाव अभियान के निमित्त अपने-अपने सुझावों को संकल्प पत्र पेटी के माध्यम से प्रेषित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने आगामी विधानसभा चुनाव में बूथों को मजबूत करने पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने मंडल की मजबूती पर जोड़ देते हुए बूथों को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष अपने भवन के प्रभारियों से संवाद कर सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख एवं बूथ की संरचना की दिशा में तन्मयता से कार्य करें।

भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार ने राज्य सरकार की वादाखिलाफी और विफलता को आमजनों के बीच ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विचारों के साथ आगे बढ़ता है। राष्ट्र निर्माण के पवित्र भाव से भाजपा कार्यकर्ता अनवरत कार्य करता है। उन्होंने मंडल के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को बूथ कार्यकर्ताओं के संग नियमित रूप से सुनने का आह्वान किया। उन्होंने हेमंत सरकार में बढ़ते आपराधिक घटना, गिरते स्वास्थ्य व्यवस्था एवं महिला अपराध पर भी हेमंत सरकार पर निशाना साधा।न बैठक के दौरान विषय प्रवेश गोलमुरी मंडल के प्रभारी एवं बर्मामाइंस मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक झा ने कराया। इस दौरान मंच संचालन मंडल महामंत्री अशोक सामंत एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री नरेन्द्र ओझा ने किया।

इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, धीरज पासवान, बिनोद झा, श्रीनू राव, सतीश शर्मा, अमिश अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, बंटी सिंह, बलबीर सिंह बबलू, लक्ष्मण बेहरा, जसबीर सिंह, रंजीत सिंह, मुकेश चौधरी, राकेश राव, बिजेंद्र सिंह, संजय सिंह, बिमला साहू, ममता कपूर, सपना डे, सरस्वती साहू, कलावती देवी, सुनीता शर्मा, बलविंदर सिंह, संदीप आईच, रबिन्द्रनाथ घोष, ऋषव सिंह, नरेन्द्र सिंह पिंटू, दीपक प्रताप सिंह, रंजन शर्मा, दीपक सिंह, चंद्रकांता सिंह, राजेश सिंह, इंदरजीत सिंह, पप्पू कुमार, सतीश कुमार, प्रकाश सिंह, अविनाश मिश्रा, नौशाद खान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर