Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar : क्या स्टेशन रोड की जर्जर सड़क से होगा PM मोदी का स्वागत? भाजपा के इस सवाल पर रेलवे DRM ने जारी किये आदेश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 सितंबर को जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान टाटानगर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरे से जहाँ मोदी समर्थक वर्ग में उत्साह है, वहीं स्टेशन मार्ग की कुछ जर्जर सड़कों को लेकर लोगों में निराशा भी है। जुगसलाई मंडल भाजपा के कार्यकर्ता विकास सिंह ने पिगमेंट गेट के सामने सड़क की जर्जर स्थिति का वीडियो ट्वीट करते हुए प्रशासन से संज्ञान लेने का आग्रह किया। इसी ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने भी जिला उपायुक्त और रेलवे डीआरएम के स्तर से की जा रही तैयारियों पर सवाल उठाते हुए लिखा कि, टाटानगर रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले प्रमुख पथ और स्टेशन ओवरब्रिज की सड़क की स्थिति जर्जर और बदहाल है।

यह भी पढ़े : Bjp State President : झामुमो बन गयी है मियां-बीवी की पार्टी, बैनर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन हो गए गायब, पत्नी कल्पना सोरेन की ही लग रही अब तस्वीर : मरांडी

Gambhir Car Associate Motion Ads

अगले कुछ दिनों में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का आगमन होना है। क्या ऐसी सड़कों से उनका स्वागत होगा? क्या यही तैयारियां होंगी देश के पीएम के लिए? भाजपा नेता के सवालों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन के डीआरएम (डिवीजनल रेलवे मैनेजर) ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर निर्देश जारी किया है। उन्होंने सीकेपी डिवीजन के इंजिनीयरिंग विभाग को उक्त विषय में अविलंब संज्ञान लेकर पहल करने संबंधित निर्देश जारी किया है। रेलवे डीआरएम के स्तर से उक्त आदेश गुरुवार को जारी की गयी है। मामले में संज्ञान लेने के लिए भाजपा नेता अंकित आनंद ने मामले में संज्ञान लेने के लिए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताया है कि प्रधानमंत्री के दौरे से पूर्व सभी अप्रोच रोड को दुरुस्त कर लिया जायेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर