Jamshedpur : विधायक के प्रयास से रिफ़्यूजी कॉलोनी से हटा तीन टन कचड़ा

SHARE:

Aissf ने किया था आग्रह, विधायक ने करवाई फौरी कार्रवाई 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पंजाबी रिफ़्यूजी कॉलोनी में कचड़े का अंबार लगा हुआ था जिस से विधायक सरयू रॉय को फेडरेशन के सदस्यों अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर के नेतृत्व में अवगत कराया था और समस्याओं से कॉलोनी निवासियों को निजात दिलाने की अपील की थी। इस पर फौरी पहल करते हुए मंगलवार को विधायक सरयू रॉय के निर्देश पर आधिसूचित क्षेत्र समिति के कर्मचारियों ने कचड़ा हटा दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके लिए फेडरेशन के सदस्यों ने विधायक सरयू रॉय को साधुवाद दिया। इस दौरान सतनाम सिंह गंभीर ने नाले पर बनी पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी भी विधायक सरयू रॉय को दी है और इसके मरम्मत करवाने का आग्रह भी किया है। विधायक ने पुलिया की जल्द मरम्मत करवाने का भरोसा दिया। इस दौरान सतनाम सिंह गंभीर, मनदीप सिंह, कर्मठ समाजसेवी तरणप्रीत सिंह बन्नी उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें