Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : आजाद समाज पार्टी से पूर्वी का चुनाव लड़ने के लिए सुरजीत सिंह ने कसी कमर, साकची गुरुद्वारा पहुंचकर सिख बीबीयों का लिया समर्थन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के गुरुद्वारा साहिब साकची में माथा टेकने के उपरांत आजाद समाज पार्टी के जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह ने स्त्री सत्संग सभा गुरुद्वारा साकची के प्रधान जतिंदरपाल कौर और उनके मेंबरों से मुलाकात की। बातचीत के दौरान सुरजीत सिंह ने सभी को अवगत कराया की आने वाले विधानसभा चुनाव 2024 में वह पूर्वी जमशेदपुर से एक सिख कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ रहा हैं और हमें आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग चाहिए, जिस पर सत्संग सभा की प्रधान जतिंदरपाल कौर  ने कहा के सुरजीत सिंह हमारा छोटा भाई हमारा समाज का बच्चा है, जो एक सामान्य सिख परिवार से होने के बावजूद वह हर समय गुरुद्वारे में सेवा और सारे समाज के मदद के लिए लिए हमेशा खड़ा रहता है।

हमें याद है करोना काल में सुरजीत सिंह और उनके साथियों ने घर-घर जाकर लंगर बांटा और ऑक्सीजन का लंगर जब साकची गुरुद्वारा स्कूल में सीजीपीसी ने लगाया, तब उसमें सुरजीत सिंह ने भी वहां रहकर सेवा निभाई। सभी उसे बहुत प्यार और मान सम्मान भी देते हैं। सभी सिख समाज से बिनती है कि सभी सुरजीत सिंह को अधिक से अधिक वोट देकर जिताएं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इतना कहने के बाद स्त्री सत्संग सभा के जरनल सेक्रेटरी नरेंद्र कौर ने कहा कि हम सब सुरजीत सिंह के साथ खड़े हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारा पूरा सहयोग रहेगा। उनके चुनाव प्रचार प्रसार में भी रहेंगे।

गुरु महाराज की हुजूरी में सभी ने यह कहा के गुरु महाराज सुरजीत सिंह को जीत हासिल कराए और सुरजीत सिंह आगे जाकर सभी लोगो के सहयोग से समाज में और भी अच्छा काम करके एक मिसाल कायम करें।
बैठक में स्त्री सत्संग सभा साकची की प्रधान जतिंदरपाल कौर, जरनल सेक्रेटरी नरेंद्र कौर, कैशियर पिंकी कौर, मनजीत कौर, अवतार कौर, सुरेंद्र कौर, गुरमीत कौर, जसबीर कौर, अमरजीत कौर, गुरदीप कौर, अमृत कौर, बिंदर कौर, गुरमीत कौर, सविंदर कौर, और सुरजीत सिंह के साथी जसप्रीत सिंह, राहुल सिंह, अमृत सिंह, प्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, काके सिंह आदि शामिल थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर