Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जेएसएससी के सीजीएल परीक्षा में हुई धांधली पर सड़क पर उतरे भाजयुमो कार्यकर्ता

SHARE:

भाजयुमो ने आक्रोश मार्च निकालकर फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला, परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की उठी मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा में हुए धांधली के विरोध में युवा सड़क पर उतर आए हैं। गुरुवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। आक्रोशित युवाओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक आक्रोश मार्च निकाला और हेमंत सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी की। इस दौरान परीक्षा में विद्यार्थियों के साथ हुई धोखेबाजी को लेकर युवा काफी आक्रोशित नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे राज्य में सुनियोजित तरीके से इंटरनेट बंद कर जेएसएससी की परीक्षा में गड़बड़ी की गई जिसके कारण योग्य छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

आक्रोश मार्च में शामिल भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि हेमंत सरकार युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। जेएसएससी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में धांधली कर सरकार ने अपनी नाकामी एक बार फिरसे साबित कर दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इस मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच नहीं कराई गई और दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो यह आंदोलन और उग्र एवं बड़ा रूप लेगा।

वहीं, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि रांची, धनबाद समेत कई अन्य परीक्षा केंद्रों में बाहर के अभ्यर्थियों को पहले ही आंसर शीट मिल गई थी। कई केंद्रों पर प्रश्न पत्र के सील खुले हुए मिले। इंटरनेट सेवा बंद कर सरकार ने खुद साबित कर दिया कि वह गड़बड़ी में शामिल है। यूपीएससी, जेपीएससी जैसी परीक्षाओं में इंटरनेट बंद नहीं गया है, लेकिन सीजीएल जैसी परीक्षा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि युवाओं के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी अब सरकार को हर हाल में जवाबदेह बनना होगा।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, डॉ राजीव, धर्मेंद्र प्रसाद, पवन सिंह, विजय सिंह, कुसुम पूर्ति, सुशील पांडेय, प्रकाश दुबे, चिंटू सिंह, मुकेश सिंह, राकेश कुमार, काजू शांडिल, रमेश बास्के समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भवदीय,
प्रेम झा

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर