WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टेल्को क्लब में मानसी और टाटा मोटर्स ऑफिसर वॉइस एसोसिएशन का वार्षिक बालिका छात्रवृत्ति कार्यक्रम हुआ आयोजित, देखें – Video

SHARE:

जमशेदपुर।

मानसी और टाटा मोटर्स ऑफिसर वॉइस एसोसिएशन ने टेल्को क्लब में अपना वार्षिक बालिका छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी शामिल हुए. कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक, शिक्षक, छात्र एवं गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. मानसी की प्रबंधन समिति के सदस्य जिनमें अध्यक्ष रश्मि कुलकर्णी, सचिव सरिता कुमार, संयुक्त सचिव रीना पदन, कोषाध्यक्ष रंजना नारायण, संयुक्त कोषाध्यक्ष ज्योति बट्टू उपस्थित थे और मानसी की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी.

बताया गया कि स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण और आजीविका का समर्थन करने वाली गतिविधियों में संलग्न होने के अलावा मानसी कई वर्षों से लगातार बालिकाओं की शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही है. इस वर्ष मानसी ने शहर के 15 विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाली आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 132 छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की है. इतना ही नहीं मानसी के सदस्यों ने पास के हुरलुंग ग्राम में एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को सहायता प्रदान करने की पहल की. इसके अलावा अंत्योदय भवन में कूलर, पंखे और वाशिंग मशीन भी प्रदान किया. 15 गांव में महिलाओं को जीविका के स्त्रोत दिए. आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन दी. कैंसर रोगियों के ईलाज के लिए एमटीएमएच को 12 चैनल ईजीजी मशीन भी दी. अपने कार्यों के आलोक में मानसी और टाटा मोटर्स ऑफिसर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से टेल्को क्लब में वार्षिक बालिका छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों का हौसला अफजाई की.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर