Jamshedpur : मंत्री ने एमजीएम कॉलेज का किया निरीक्षण, 5 को मुख्यमंत्री करेंगे उदघाटन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मुख्यमंत्री, झारखण्ड हेमंत सोरेन द्वारा एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में 500 शैय्या अस्पताल के ओपीडी सेवा का शुभारंभ एवं उदघाटन 5 सितंबर को प्रस्तावित है। इसी क्रम में बन्ना गुप्ता मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण तथा खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा एमजीएम कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया।

मौके पर प्रधान सचिव स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड अजय कुमार सिंह, अभियान निदेशक एनएचएम अबू इमरान, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में माननीय मंत्री, द्वारा उच्च स्चरीय बैठक कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा भवन निगम के अभियंता प्रमुख, कार्यदायी एजेंसी एल & टी के प्रतिनिधियों से कॉलेज निर्माण संबंधी अधतन स्थिति की जानकारी ली गई ।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि एमजीएम कॉलेज में कुल 851 बेड होंगे, जिनमें 131 बेड आईसीयू, 620 बेड जेनरल, साथ ही 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट भी अलग से बनाया जाएगा। उन्होने कहा कि अस्पताल के निर्माण से कोल्हान के साथ-साथ आसपास के जिलों के मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। अस्पताल के सुव्यवस्थित एवं बेहतर संचालन को लेकर समीक्षा किया गया तथा शेष जो संसाधन जरूरी है, उस पर चर्चा की गई। उन्होने कहा कि जल्द ही यह अस्पताल कोल्हान वासियों की सेवा में समर्पित होगा।

मौके पर सिटी एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम डॉ साहिर पाल, सिविल सर्जन पश्चिमी सिंहभूम डॉ जुझार माझी, एनडीसी डेविड बलिहार, जिला योजना पदाधिकारी अरूण द्विवेदी समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर