WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Adityapur : मुकेश लुणायत और पारुल सिंह ने दुर्गापूजा में ट्रैफिक-पार्किंग को लेकर जारी किये दिशा-निर्देश 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है. इसी कड़ी में बुधवार शाम सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत पुलिस प्रशासन टीम के साथ आदित्यपुर क्षेत्र में पार्किंग-ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे.

पार्किंग स्पॉट का लिया जाएजा

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत के साथ आदित्यपुर नगर निगम की उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह, ट्रैफिक प्रभारी राजेश सिंह समेत नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे.

इस दौरान एसपी ने आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान, हातिल फर्नीचर के पास चिन्हित पार्किंग स्पॉट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया. सभी वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही लगाये जहां प्रकाश की व्यवस्था हो.

फायर प्रूफ और इलेक्ट्रिक प्रूफ हो पंडाल

एसपी ने कहा कि सभी पूजा कमेटी को निर्देशित किया गया है कि पंडाल में सीसीटीवी कैमरे, फायर फाइटिंग सिस्टम लगाना आवश्यक है. पंडाल को फायर प्रूफ और इलेक्ट्रिक प्रूफ तौर पर बनाना है. ताकि विपरीत परिस्थिति में निबटा जा सके. वहीं पंडाल में एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है.

थानों को पूजा कमेटी के साथ को-ऑर्डिनेट करने का निर्देश

सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने बताया कि पूजा पंडाल के आस-पास सुरक्षा-व्यवस्था स्थापित की जा रही है. जिले के सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में होने वाले पूजा कमेटियों के साथ को-ऑर्डिनेट कर लगातार उनके संपर्क में रहें. शांति समिति के साथ बैठक आयोजित कर समस्याओं को दूर करें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर