Breaking News
Cyclone Arnab: बिहार-झारखंड में फिर बिगड़ा मौसम, बारिश और आंधी का अलर्ट; कई जिलों में बढ़ी चिंता PITRUPAKSH: पितरों के नाम 16 दिन: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, गया से घर तक ऐसे होगा श्राद्ध-तर्पण Anant Chaturdashi: अनंत चतुर्दशी आज: विष्णु पूजा के साथ बांधा जाएगा 14 गांठों वाला अनंत सूत्र BANK HEIST: झारखंड में बैंक लूट की सबसे बड़ा वारदात! गोलमुरी में दिनदहाड़े 33.60 करोड़ की डकैती, 5 हथियारबंद अपराधी उड़ाकर ले गए 23.80 किलो सोना COURT SURRENDER: ‘टाइगर’ जयराम महतो का कोर्ट में सरेंडर, बॉन्ड भरते ही मिली जमानत; जानिए थाने में क्या हुआ था NAXAL SURRENDER : 16 दिन बाद खुला बड़ा राज! बांकुड़ा में 3 नक्सलियों का सरेंडर, AK-47 और इंसास ने खोले पुराने राज
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Cyclone Arnab: बिहार-झारखंड में फिर बिगड़ा मौसम, बारिश और आंधी का अलर्ट; कई जिलों में बढ़ी चिंता

SHARE:

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर, झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी; बिहार में भी गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

फतेह लाइव, रिपाेर्टर। 

मानसून की विदाई से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम के असर से बिहार और झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को झारखंड में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा की चेतावनी जारी की है। बिहार के भी कई जिलों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में 25 सितंबर को भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवा की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 सितंबर को भी राज्य में गरज-चमक और आंधी की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को खुले इलाकों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

धनबाद में गुरुवार को चक्रवात से जुड़े मौसम सिस्टम के प्रभाव के कारण रुक-रुककर बारिश होती रही। लगातार बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी और राहगीरों तथा वाहन चालकों को परेशानी हुई।

बिहार के कई जिलों में बारिश-आंधी का असर

बिहार में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 25 सितंबर को रोहतास, सीवान, सारण, पटना, गया, जहानाबाद, गोपालगंज, भोजपुर, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, अररिया, किशनगंज, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय और खगड़िया सहित कई जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

भागलपुर से पूर्णिया तक बदलेगा मौसम

पूर्वी बिहार में भी बादलों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जैसे जिलों में बारिश के साथ तेज हवा और गरज-चमक लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय मौसम के अचानक बदलने पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

आंध्र-ओडिशा में सिस्टम का असर, पूर्वी भारत तक पहुंची बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर देखा गया। इसके बाद इसका प्रभाव झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंचा है। रिपोर्टों के मुताबिक तटीय क्षेत्र में सिस्टम के दौरान हवा की रफ्तार काफी तेज रही और कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

अगले कुछ दिन भी राहत के नहीं

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में 25 सितंबर को भारी बारिश के बाद 26 और 27 सितंबर को भी गरज-चमक और तेज हवा का असर रह सकता है। बिहार में भी कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर