WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो गुरुनानक स्कूल में देशभक्ति की कविताओं ने बांधा समां

SHARE:

कवियों की शानदार प्रस्तुतियों से तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा सभागार, कवि-कवयित्रियों को किया गया सम्मानित

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित श्री गुरु नानक मिडिल एवं हाई स्कूल परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना विषय पर आधारित कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कवि-कवयित्रियों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम का शानदार संचालन ओज कवि चंदन प्रजापति ने किया। वाराणसी से पधारी युवा कवयित्री अंजलि सारस्वत, गढ़वा के कवि एवं अधिवक्ता अशोक दुबे, जमशेदपुर की अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा और युवा कवयित्री पूनम महानंदा सहित अन्य कवियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं की प्रस्तुति दी। कवियों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर श्रोता लगातार तालियां बजाते रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा सेंट्रल कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, मानगो गुरुद्वारा के चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, हरदीप सिंह दीपी, सेंट्रल स्त्री सभा की महासचिव एवं मानगो स्त्री सभा की प्रधान सुखवंत कौर, हाई स्कूल की प्रभारी प्रिंसिपल मनविंदर कौर तथा मिडिल स्कूल की प्रिंसिपल कुमास सिंह समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं वाराणसी से आईं युवा कवयित्री अंजलि सारस्वत, कवि अशोक दुबे, अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा, कवयित्री पूनम महानंदा और ओज कवि चंदन प्रजापति को शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि भगवान सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों से देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कवि-कवयित्रियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार सिंह ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता और भविष्य में जनआंदोलन चलाने की बात कही। उन्होंने लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।

मंच का संचालन करते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कमेटी द्वारा जनहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जसु एवं स्कूल के सचिव संतोष सिंह तोखी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर