Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन में Tata Group Company Secretaries Meet-2026, हेरिटेज गैलरी में जाना 100 साल का इतिहास

SHARE:

दो पालियों में पहुंचे 60 डेलीगेट, बीजी गोपाल की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि; यूनियन के इतिहास और कार्यप्रणाली से हुए रूबरू

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को Tata Group Company Secretaries (CS) Meet-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टाटा ग्रुप के कंपनी सेक्रेटरी पार्वतीजम कांचीराधाम की टीम के प्रतिनिधियों ने यूनियन कार्यालय का दौरा किया। दो पालियों में आयोजित कार्यक्रम में कुल 60 डेलीगेट शामिल हुए।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक हुई। यूनियन परिसर पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले स्वर्गीय बीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद यूनियन कॉन्फ्रेंस रूम में परिचय एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया। टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं संजीव कुमार तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज एवं श्याम बाबू तथा कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

100 साल के सफर से कराया रूबरू

कार्यक्रम के दौरान यूनियन के ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन के 100 वर्षों के सफर पर आधारित फिल्म का वीडियो प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से प्रतिनिधियों को यूनियन के ऐतिहासिक सफर, श्रमिक हितों से जुड़े कार्यों और संगठन की भूमिका की जानकारी दी गई।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल को यूनियन कार्यालय एवं बीजी गोपाल हेरिटेज गैलरी का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार तिवारी एवं सहायक सचिव श्याम बाबू ने टाटा वर्कर्स यूनियन के इतिहास, उसकी कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरीज की टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन और टाटा स्टील जमशेदपुर के इतिहास के बारे में जानकारी ली। प्रतिनिधियों ने यूनियन के ऐतिहासिक सफर और गतिविधियों में रुचि दिखाई तथा यूनियन की पूरी टीम के प्रति आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह सकारात्मक भावना और बेहतर संकल्पों के साथ कार्य जारी रखने की बात कही।

अध्यक्ष और महासचिव औद्योगिक दौरे पर

उल्लेखनीय है कि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह एवं सह अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह औद्योगिक दौरे के सिलसिले में शहर से बाहर हैं।

कार्यक्रम में टाटा ग्रुप के कंपनी सेक्रेटरी पार्वतीजम कांचीराधाम, हेड सेक्रेटेरियल पूजा मारू सहित उनकी टीम के प्रतिनिधि तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे एवं ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर