Breaking News
Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई Jamshedpur : बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस के फैसले पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शिव शंकर सिंह के समर्थन में हजारों की संख्या में गोलबंद हुई जनता, लगाए परिवारवाद के विरोध में नारे, खरीदेंगे नामांकन पर्चा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में हजारों की संख्या में जमशेदपुर पूर्वी की जनता एकत्रित हुई। इस बैठक में आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची में समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं के स्थान पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के राज्यपाल रघुबर दास की बहु पूर्णिमा दास नाम होने के खिलाफ कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष और आक्रोश देखने को मिला।

सभी ने एकस्वर में पूर्णिमा दास के चुनाव लड़ने का विरोध किया और सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह का साथ देने की बात कही।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बातचीत के दौरान शिव शंकर सिंह ने कहा ” एक ओर भारतीय जनता पार्टी कई मौकों पर देश के अन्य राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टियों के खिलाफ परिवारवाद पर हमलावर रहती है। दूसरी ओर समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर परिवार से ही ऐसे लोगों को टिकट देकर चुनाव लड़वाती है जिनका पार्टी या जन सरोकार से दूर दूर तक कोई नाता नहीं। इसलिए आज मैंने नहीं बल्कि टिकट बंटवारे से आहत जमशेदपुर पूर्वी की सम्मानीय जनता ने ये फैसला किया है कि वे सोमवार को नांमाकन के लिए पर्चा खरीदेंगे और इस विषय पर विस्तृत जानकारी कल एक प्रेसवार्ता कर दी जाएगी।

मौके पर मौजूद लोगों ने शिव शंकर सिंह के समर्थन में नारे लगाए और विधानसभा चुनाव में तन मन धन से सहयोग करने तथा ऐतिहासिक जीत दिलाने में दिन रात एक कर देने की बात कही।

प्रमुख लोगों में सरस्वती साहू, रूबी झा, ब्यूटी तिवारी, रश्मि भारद्वाज, गुरुचरण सिंह बिल्ला, सत्येंद्र सिंह रोमी, दुर्गा राव, हरिसिंह राजपूत, सुरेश मुखी, शंकर अग्रवाल, अनिल कुमार सिन्हा, जितेंद्र सिंह जीतू कई अन्य गणमान्य एवं वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर