Dhanbad Election : पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया नामांकन, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पहुंचे रघुकुल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्णिमा नीरज सिंह ने गुरुवार को 41 झरिया विधानसभा क्षेत्र से निर्वाची पदाधिकारी पीयूष सिन्हा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। सुबह झारखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने सरायढ़ेला स्थित आवास रघुकुल पहुँचकर पूर्णिमा नीरज सिंह को शुभकामनाएं दी और चुनाव के लिए जरूरी रणनीति पर चर्चा किया।

2019 में 52 साल का इतिहास बदला

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बता दें कि विधायक ने 2019 के विधानसभा चुनावों में झरिया से महागठबंधन और कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा और 12,054 मतों के अंतर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुँची। 2019 उनकी जीत 52 सालों में झरिया विधानसभा सीट पर महागठबंधन के लिए भी पहली जीत थी।

नामांकन के दौरान रामधीर सिंह के परिवार का शामिल होना आज चर्चा का केंद्र रहा। धनबाद नगर निगम की प्रथम मेयर इंदु सिंह, बहु आसानी सिंह, भाई प्रशांत सिंह नामांकन के दौरान रघुकुल से समाहरणालय तक विधायक समर्थकों के साथ पहुंचे और जीत सुनिश्चित की कामना की।

महागठबंधन के अन्य पार्टयों के कार्यकर्ता भी पूरे जोर-शोर से हुए शामिल

नामांकन में झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल आदि महागठबंधन के नेता के साथ हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए। ज़िंदाबाद के नारों से पूरा धनबाद गूँज उठा। रघुकुल से जिला समाहरणालय धनबाद तक समर्थकों का तांता लग गया।

2019 के मेनिफेस्टो में शामिल सभी वादों को किया पूरा

विधायक ने शीर्ष नेतृत्व और झरिया की जनता के प्रति धन्यावाद जाहिर करते हुए कहा झरिया की जनता को विकास दिख रहा है और यह सिलसिला आगे जारी रहे इसी भरोसे और समर्थन ने मुझे दोबारा मौक़ा दिलाया है।

उन्होंने कहा झरिया की जनता से मैंने वादा किया था कि झरिया से लापता विकास को मैं झरिया वापस लाऊँगी। उन दिनों झरिया को उजारा जा रहा था हमने झरिया बचाने का संकल्प लिया और हमने झरिया का ऐतिहासिक राजा तालाब बचाकर, आरएसपी कॉलेज झरिया वापस लाकर, झरिया-बलियापुर रोड बनाकर और या झरिया का अपना अस्पताल बनाने का संकल्प लेकर यह करके दिखाया। जलापूर्ति योजना का कार्य अंतिम चरण में है जिससे पूरे झरिया को पानी मिलेगा।

वहीं पहले के जनप्रतिनिधियों ने झरिया का पानी धनबाद भेजकर झरिया के लोगों को अन्धकार में रखा। हमने मंईयाँ सम्मान योजना और मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली जैसी योजनाओं से जनता को भरोसा दिलाया कि यह झरिया उनका है।

झरिया पुनर्निर्माण का संकल्प

माननीय विधायक जी ने कहा पिछले पाँच सालों से हमने झरिया को उजरने से बचाया है अब की बार हमने झरिया के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया है। झरिया का अपना अस्पताल, अपना पानी, अपना कॉलेज है – झरिया के लोगों के लिए काम होता देख विपक्षी घबराए हुए हैं। उनके लिए झरिया बसाव और विकास हमेशा से बेचैनी पैदा करती आई है। हम हमेशा से झरिया के निर्माण और विकास को कृतसंकल्पित हैं और इसे पूरे पूरा करके रहेंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर