Ghatsila : संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में मनाई गई दीपावली

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घाटशिला स्थित संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में आज असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दीपावली मनाई गई। छात्रों ने दीपावली से जुड़े सुविचार से कार्यक्रम की शुरुआत की। कक्षा आठवी की छात्राओं ने दीपावली की महिमा दर्शाते गाने पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

नर्सरी के बच्चे रामायण के विभिन्न पात्रों की रूप – सज्जा में अद्भुत छंटा बिखेर रहे थे। विद्यालय प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार हमें कुरीतियों तथा अज्ञानता को मिटाकर ज्ञान के प्रकाश से रोशन करने की प्रेरणा देता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान विद्यालय प्रबंधक प्रसनजीत कर्मकार, शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक, एकादमिक इंचार्ज एस आर दत्ता, प्राइमरी प्रभारी सुजाता वर्मा तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में नेहा मजूमदार, नीलिमा सरकार, सोमनाथ दे ने विशेष भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन सह शैक्षिक प्रभारी साश्वती राय पटनायक द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा ग्यारहवीं की अंकिता पॉल तथा अंकिता शील द्वारा किया गया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें