Ghatsila : दीपावली को लेकर अनुमंडल प्रशासन का मिष्ठान भंडारों में चला जांच अभियान, रतन स्वीट्स घाटशिला में मिले एक्सपायरी डेट के नमकीन, प्रशासन ने किया नष्ट

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दीपावली के त्योहार को लेकर घाटशिला शहर के विभिन्न मिष्ठान भंडारों में अनुमंडल प्रशासन की ओर से मंगलवार को जांच अभियान चलाया गया. कार्यपालक दंडाधिकारी अमन कुमार ने बताया कि रतन स्वीट्स में कुछ नमकीन के पैकेट एक्सपायरी पाए गए थे, जिन्‍हें तत्काल वहीं नष्ट कर दिया गया.

साथ ही साथ होटल के रसोई घर की साफ सफाई एवं व्यवस्था की भी जांच की गई. जांच टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी अमन कुमार, थाना प्रभारी मधुसूदन डे एवं फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर मंजर हुसैन ने रतन स्वीट्स, गणेश मिष्‍टान्‍न भंडार का औचक निरीक्षण किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

धनतेरस एवं दिपावली के समय क्षेत्र में चलानी छेना और खोवा का मिठाई लोगों को ना मिले शुद्ध छेना एवं खोआ की मिठाई मिले इसको ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. कार्यपालक दंडाधिकारी अमन कुमार ने बताया कि आने वाले त्योहारी सीजन के मद्देनजर मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह औचक निरीक्षण किया गया. इस क्रम में रतन स्वीट्स से दो तरह की मिठाई एवं गणेश स्वीट्स से एक मिठाई का सैंपल जांच के लिए फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर लेकर गए, जिन्‍हें रांची लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें