WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे कोल्हान में ताबड़तोड़ जनसभा, 5 नवंबर को राजनाथ सिंह आएंगे लौहनगरी

SHARE:

साकची आमबगान मैदान में होगी चुनावी जनसभा, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने दी विस्तृत जानकारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में कोल्हान फतह करने के मिशन में जुट गई है। तीन दिनों में कोल्हान प्रमंडल में भाजपा ने तीन बड़ी जनसभा की तैयारी की है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के साकची स्थित जमशेदपुर महानगर कार्यालय में इस बाबत प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि आगामी 3, 4 और 5 नवंबर को क्रमशः नरसिंहगढ़, चाईबासा और जमशेदपुर में पार्टी की ओर से विशाल जनसभा की तैयारी की गई है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जहां 3 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पुर्वी सिंहभूम जिले के नरसिंहगढ़ हाट मैदान में सुबह 11 बजे विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से टाटा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और पहुंचने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, 5 नवंबर को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह साकची स्थित आमबगान मैदान में दोपहर 1 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कोल्हान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभा की सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी विभिन्न स्तरों पर व्यापक तैयारी कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नरसिंहगढ़ के हाट मैदान, चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान एवं साकची स्थित आमबगान मैदान में होने वाली विशाल जनसभा ऐतिहासिक और भव्य रूप में सफल होगी।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार के पांच साल के भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, गिरती स्वास्थ्य सुविधाएं, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, खनिज संपदाओं की लूट से जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की कोल्हान की सभी सीटों पर बड़ी विजय होगी और झारखंड में विकास, जनसेवा और सुशासन को समर्पित भाजपा की सरकार बनेगी। श्री काले ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आमजनों से सभा में शामिल होने और तानाशाह और निरंकुश झामुमो-कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर