WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार में भाजपा ने दिखाई ताकत, गृह मंत्री अमित शाह ने सरयू राय और पूर्णिमा साहू के समर्थन में किया भव्य रोड शो, सड़कों पर गूंजे जय श्रीराम के नारे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार में भाजपा पूरी ताकत से जुटी है। शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने जमशेदपुर में विशाल रोड शो कर भाजपा के चुनावी अभियान को धार दी। अमित शाह ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय और पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के समर्थन में भव्य रोड शो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का भारी जनसैलाब देखने को मिला। अमित शाह ने रथ पर सवार होकर जय श्रीराम के उद्घोष से रोड शो की शुरुआत की।

जुबिली पार्क गोलचक्कर से बाराद्वारी तक सजी रथ यात्रा, सड़कों पर गूंजे जय श्री राम और भाजपा जिंदाबाद के नारे

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रोड शो की शुरुआत साकची के जुबिली पार्क गोलचक्कर से हुई और बाराद्वारी तक पूरे उत्साह के साथ निकाला गया। शो के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रबिन्द्र राय, पूर्वी विधानसभा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी सरयू राय एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भाजपा के रंगों में सजाए गए रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक हाथों में पार्टी के झंडे लहराते हुए “जय श्री राम” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगा रहे थे, जिससे पूरा माहौल उत्साह और जोश से भरा हुआ था।

शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुआ रोड शो

अमित शाह का यह रोड शो जुबिली पार्क गोलचक्कर से शुरू होकर जिला भाजपा कार्यालय, बंगाल क्लब, बाजार कोलकाता, लक्ष्मीनारायण मंदिर रोड, मेडिकल लाइन, संजय मार्केट, सब्जी मार्केट, हिंदू लाइन, और रामलीला मैदान से होकर बाराद्वारी जाकर समाप्त हुआ। रोड शो में सभी जगहों पर जनसमर्थन देखने लायक था, जहां नागरिक और कार्यकर्ता फूलों की वर्षा कर अमित शाह का स्वागत कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश और जनता की उमंग से पूरा रोड भाजपामय हो चुका था। अमिट शाह ने भी शहरवासियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन और आशीर्वाद स्वीकार किया।

सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने किया स्वागत, पुष्पवर्षा से से किया अमित शाह का अभिनंदन:

रोड शो के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अमित शाह का स्वागत किया। कई जगहों पर स्वागत मंच बनाए गए थे, जहां से पुष्पवर्षा की गई। शहरवासियों ने अमित शाह के सम्मान में भावनाओं का सजीव प्रदर्शन किया। हर स्थान पर नागरिकों ने भाजपा के समर्थन में नारों के साथ अमित शाह के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। विभिन्न प्रान्तों की झांकी, नृत्य के मिनी इंडिया की झलक सड़कों पर दिखाई पड़ रही थी।

जनता में उत्साह और भाजपा के प्रति समर्थन का इजहार

रोड शो में उमड़े भारी जनसैलाब और कार्यकर्ताओं के जोश ने यह संकेत दिया कि झारखंड में भाजपा का जनाधार काफी मजबूत है। जमशेदपुर में अमित शाह की उपस्थिति और जनता का अभूतपूर्व समर्थन झारखंड चुनाव में भाजपा के लिए सकारात्मक माहौल बता रहा है।

इस दौरान भाजपा के सभी वरीय नेताओं के साथ मंडल अध्यक्ष एवं बूथों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर