Ranchi Station : आरपीएफ ने शराब बरामद की, तस्कर फरार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राँची मंडल में आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चालू है. रविवार को आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम रांची द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत ट्रेन संख्या 18626 एक्सप्रेस में गहन जांच के दौरान सीट संख्या 04 के नीचे कोच नंबर S-3 में एक कार्टून पाया गया. उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई नहीं मिला.

शक होने पर बैग को बैगेज स्कैनर से स्कैन किया गया, जिससे उसमें शराब की बोतलें होने का खुलासा हुआ. बैग खोलने पर 10 शराब की बोतलों को निकाला गया जिसका अनुमानित कीमत रु. 6800/- है. बाद मे रांची आरपीएफ के एएसआई शक्ति सिंह ने सभी कानूनी औपचारिकताओं के साथ शराब को जब्त किया जिसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंपा जाएगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें