Breaking News
Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद DSGPC : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬੰਗਲਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ 15 ਰੋਜ਼ਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਸ਼ੁਰੂ East Singhbhum : मुसाबनी प्रखंड के गोहला-देवली क्षेत्र की मोबाइल नेटवर्क समस्या के समाधान हेतु सांसद ने BSNL को लिखा पत्र
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नमन संस्था के कार्यों पर शहर को गर्व, काले जैसे नेतृत्वकर्ता अंधेरे में दीपक समान : राकेश्वर पांडेय

SHARE:

करतार सिंह सराभा बलिदान दिवस पर नमन परिवार का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में नमन परिवार ने अपनी परंपरा को जारी रखते हुए साकची स्थित कार्यालय में इस वर्ष भी अमर बलिदानी करतार सिंह सराभा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने किया जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय ने अपने सम्बोधन में कहा, “करतार सिंह सराभा का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अमूल्य अध्याय है। उनका जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा का मार्ग दिखाता है। आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।” उन्होंने कहा आज समाज में चारों ओर जो नकारात्मकता फैली है जिससे युवा अंधकार में बढ़ रहे हैं उस हालत में अमर प्रीत सिंह काले उस अंधकार को दूर करने के लिए दीपक की तरह ऐसे कार्यक्रमों द्वारा युवाओं को मुख्य धारा में लाने का प्रयास कर रहे.

करतार सिंह सराभा जैसे अमर बलिदानियों के कारण ही देश आज स्वतंत्र है : अमरप्रीत सिंह काले

इस अवसर पर नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, “करतार सिंह सराभा का बलिदान इतिहास का एक ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो हमें सिखाता है कि सच्ची देशभक्ति शब्दों में नहीं, कर्मों में निहित होती है। आज हम स्वतंत्र हैं तो इसका श्रेय सराभा जैसे अमर बलिदानियों को जाता है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और देशहित में कार्य करना चाहिए।”

कार्यक्रम में बृजभूषण सिंह, रामकेवल मिश्रा, वरुण कुमार, राघवेन्द्र शर्मा आदि वक्ताओं ने भी करतार सिंह सराभा के जीवन और बलिदान को याद करते हुए उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने “भारत माता की जय” और “करतार सिंह सराभा अमर रहें” के नारों के साथ सराभा जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहर के कई प्रमुख नौजवान साथी , मातृशक्ति बड़ी संख्या मे शामिल हुए।

यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं था, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके आदर्शों को समाज में स्थापित करने का एक सार्थक प्रयास था।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर