Giridih : जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

SHARE:

  • पोलिंग पार्टी को उनके दायित्वों से अवगत कराया
  • संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गिरिडीह,  विधानसभा निर्वाचन 2024 के तहत बनाए गए सभी 04 डिस्पैच सेंटर 28 धनवार (कृषि फार्म हाउस, पचंबा), 29 बगोदर (विवाह भवन, झंडा मैदान), 30 जमुआ और 31 गांडेय विधानसभा के लिए गिरिडीह कॉलेज तथा 32 गिरिडीह और 33 डुमरी विधानसभा के लिए महेशलुंडी डिस्पैच सेंटर का मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने निरीक्षण किया. इस दौरान मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टी को अपने कर्तव्य पथ की ओर रवाना किया. निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये.

इसे भी पढ़ें Potka : हल्दीपोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और स्टाफ समय पर नहीं आते, मरीज परेशान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने सभी को जिम्मेवारी सौंपी तथा चुनाव कार्यों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करने के निर्देश दिए. निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संचालित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि सभी को अपने दायित्वों का निष्पादन स-समय सुनिश्चित करना है. साथ ही आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने मास्टर ट्रेनर को उनके दायित्व के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को मतदान दिवस के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुभकामनाएं दी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें