WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Palamu : अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, स्विफ्ट कार सहित 225 लीटर देशी शराब जब्त

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पलामू पुलिस को को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरी कला से एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH01BE 3770) में अवैध देशी शराब लोड कर दंगवार के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए सशस्त्र बल के साथ दंगवार ओपी से जपला की ओर प्रस्थान किया गया।

ग्राम नदियाइन के पास संदिग्ध वाहन को सड़क किनारे खड़ा पाया गया। वाहन की जांच के दौरान गेट और डिक्की खुला हुआ पाया गया। मौके पर दो स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई। वाहन में 30 कार्टून देशी शराब लोड पाया गया। प्रत्येक कार्टून में 300 एमएल की 25 पारदर्शी प्लास्टिक बोतलें थीं, जिन पर “टनाका देशी शराब” अंकित था। कुल 750 बोतल (300 एमएल प्रति बोतल) बरामद की गईं, जो लगभग 225 लीटर शराब है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

वाहन और अवैध शराब को विधिवत जप्त कर दंगवार ओपी में सुरक्षित रखा गया। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-237/2024, दिनांक 20.11.2024, धारा 274/275/292 बीएनएस एवं 47(a) उत्पाद अधिनियम के तहत स्वीफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH01BE 3770) के मालिक, चालक और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

*छापामारी दल में शामिल:*

1. पु०अ०नि० सोनु कुमार गुप्ता, प्रभारी दंगवार ओपी एवं प्रभारी हुसैनाबाद थाना।
2. सशस्त्र बल, हुसैनाबाद थाना।

*बरामद सामग्री* :

1. स्वीफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH01BE 3770)
2. 30 कार्टून (प्रत्येक में 25 बोतल, 300 एमएल प्रति बोतल) कुल: 750 बोतल (300 एमएल की)।

पलामू पुलिस अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। *पुलिस अधीक्षक,*
*पलामू*

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर