WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झामुमो युवा नेता सिमरन भाटिया ने मुख्यमंत्री को शपथ ग्रहण की दी बधाई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर झामुमो के युवा नेता और समाजसेवी सिमरन भाटिया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं (Simran Bhatia wishes to Hemant Soren)। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से झारखंड की जनता का विश्वास अर्जित किया है। इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए भाटिया ने कहा, “हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड ने पिछले पाँच सालों में कोरोना महामारी और राजनीतिक अस्थिरता जैसी चुनौतियों के बावजूद उल्लेखनीय प्रगति की है। जनता ने उनके विकास और कल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए गठबंधन को अपार समर्थन दिया।”

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने निर्णयों और नीतियों से झारखंड को एक नई दिशा दी है। उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सिमरन भाटिया ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में महागठबंधन सरकार और अधिक ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड विकास के पथ पर नए मापदंड स्थापित करेगा। जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।”

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर