GIRIDIH : पीरटांड़ में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने प्रखण्ड की सेविकाओं के साथ पल्स पोलियो अभियान को लेकर की बैठक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गिरिडीह जिला के प्रखण्ड सभागार पीरटांड़ में शनिवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखण्ड की सेविकाओं के साथ पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 8 दिसंबर को बूथ पर 0-5 वर्ष के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी तथा 09 एवं 10 दिसंबर को सेविकाओं द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जाएगी।

इसे लेकर के प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस बैठक में अंचल अधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पीरटांड़, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पीरटांड़, साथ ही स्वास्थ्य विभाग की BPM,महिला पर्यवेक्षिका, WHO एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें