Ghathsila : नेपाल में मान इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित हुए घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ चौधरी

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार चौधरी को नेपाल के विराटनगर में मान इंटरनेशनल अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया. यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान इन्हें मैथिली एसोसिएशन, नेपाल द्वारा विराटनगर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव में नेपाल के पर्यटन, वन व पर्यावरण मंत्री सदानंद मंडल के हाथों प्रदान किया गया. इस आयोजन में नेपाल एवं भारत के प्रमुख व्यक्तित्व को मान इंटरनेशनल अवार्ड 2024 से विभूषित किया गया. प्राचार्य डॉ. चौधरी को यह सम्मान शिक्षा एवं मैथिली लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए प्रदान किया गया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : टेल्को चित्रगुप्त समिति ने नव निर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू का किया अभिनंदन और स्वागत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्राचार्य डॉ चौधरी अपने सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पूर्व में भारत के राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री एवं राज्य के राज्यपाल के हाथों सम्मानित हो चुके हैं. साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें राष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान, मिथिला रत्न सम्मान, मिथिला गौरव सम्मान, लोक भाषा साहित्य सम्मान तथा सामाजिक कार्यों के लिए झारखंड रत्न एवं भारत गौरव सम्मान मिल चुका है. प्राचार्य डॉ चौधरी के इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में अपार हर्ष है. सभी डॉ. चौधरी को बधाई दे रहे हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें