WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झारखंड में सदस्यता अभियान को गति देने की तैयारी में जुटी भाजपा, जमशेदपुर महानगर ने अभियान की सफलता को लेकर की जिला संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति

SHARE:

8 दिसंबर को प्रदेश कार्यशाला में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाग लेंगे अभियान के जिला संयोजक एवं सह संयोजक

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपने सदस्यता अभियान को गति देने की तैयारी कर ली है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा ने इसे “संगठन महापर्व” का नाम दिया है। विधानसभा चुनाव के कारण महाराष्ट्र और झारखंड में यह अभियान संचालित नहीं हो सका था, लेकिन अब इसे सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है। भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर ने भी इस अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत जिला स्तर पर संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. राजीव कुमार को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके साथ पूर्व महामंत्री खेला राम बेसरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता और पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

*8 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय एवं 10 दिसंबर को मंडल स्तरीय कार्यशाला का होगा आयोजन:*

सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आगामी 8 दिसंबर को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला संयोजक और सह-संयोजक महत्वपूर्ण कार्यशाला में भाग लेंगे। इसके बाद 10 दिसंबर को जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित कर मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए मंडलों में एक प्रभारी के साथ दो सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने विश्वास जताया है कि सदस्यता अभियान पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करेगा। कार्यशाला में प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अभियान के लक्ष्यों और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि इस महापर्व को सभी स्तर पर सफल बनाया जा सके।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर